ड्रग्स तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: इतने थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश; इतने आरोपी गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस ने एक साथ सात थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थों की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे मादक पदार्थ कहां से लाते थे और किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे।
चंदन नगर में 2.20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त
चंदन नगर थाना पुलिस ने कलारिया धार रोड स्थित प्लेथिको कंपनी के पास से शकील खान (45) को गिरफ्तार किया। वह आजाद नगर में काली पुलिया के पास रहता है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22.42 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है।
तेजाजी नगर में 1 किलो 703 ग्राम गांजा मिला
तेजाजी नगर पुलिस ने सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज के पास सर्विस रोड से भारत सेनानी को पकड़ा। वह बड़वानी जिले के सेंधवा तहसील के ग्राम उमरिया पानी का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 703 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।
खजराना में 1.20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त
खजराना थाना पुलिस ने स्कीम नंबर 134 स्थित पानी की टंकी के पास से मोहम्मद समीर खान को गिरफ्तार किया। वह अमन नगर, इलियास कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 12.6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
हीरानगर में दो युवकों से ब्राउन शुगर बरामद
हीरानगर थाना पुलिस ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे एमआर-4 रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार दोनों संदिग्ध अवस्था में मिले थे। उनकी पहचान पवन कटियार (19) और हर्ष शूल (19), निवासी श्याम नगर, इंदौर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 12.90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
भंवरकुआं में तीन इमली के पीछे खाली मैदान से गिरफ्तारी
भंवरकुआं थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन इमली बस स्टैंड के पीछे स्थित खाली मैदान से सुरेश सिंह अहिरवार (25) को गिरफ्तार किया। वह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।
गांधीनगर में 837 ग्राम गांजा जब्त
गांधीनगर थाना पुलिस ने विनोद मल्टी के पास खाली मैदान से रितेश उर्फ राहुल शर्मा को पकड़ा। वह नया बसेरा, गांधीनगर का निवासी है और फिलहाल द्वारकापुरी में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 837 ग्राम गांजा बरामद किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
द्वारकापुरी में करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अहिरखेड़ी काकड़ रोड स्थित आकाश नगर पानी की टंकी के सामने से अभिषेक को गिरफ्तार किया। वह श्रीराम नगर, इंदौर का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 1 किलो 499 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सप्लायर और तस्करी नेटवर्क की तलाश में पूछताछ
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, उनके स्रोत और सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किन लोगों से नशीले पदार्थ खरीदते थे और आगे किन स्थानों पर उनकी सप्लाई करते थे।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!