खबर
Top News

अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: इतने बदमाश जिलाबदर; इतनों को थाना हाजिरी के आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 16 आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इनमें से 11 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि 5 अन्य अपराधियों को निर्बंधन आदेश के तहत नियमित थाना हाजिरी और अन्य शर्तों का पालन करने के लिए पाबंद किया गया है।

पुलिस के अनुसार संबंधित बदमाशों के खिलाफ हत्या, मारपीट, अवैध वसूली, धमकी, लूट, चोरी और शांति भंग करने जैसे गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद उनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया था, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया।

11 बदमाशों को किया जिलाबदर
मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने 11 बदमाशों को निर्धारित अवधि के लिए इंदौर जिले और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाबदर किए गए बदमाशों में शामिल हैं- अनस उर्फ मंजरा (खजराना) – 1 वर्ष, सरफराज (मल्हारगंज) – 3 माह, अमित उर्फ काला (आजाद नगर) – 6 माह, प्रदीप उर्फ भांजा (राजेंद्र नगर) – 3 माह, सुमित उर्फ विठ्ठल (गांधीनगर) – 3 माह, राज उर्फ भूरा उर्फ चोटी (परदेशीपुरा) – 6 माह, विशाल उर्फ चिरोंजी (परदेशीपुरा) – 3 माह, दीपक उर्फ भूरा (एमआईजी) – 3 माह, अभिषेक उर्फ बाबू (एमजी रोड) – 6 माह, आशीष कौशल (रावजी बाजार) – 6 माह और लक्की कुशवाह (एमआईजी) – 3 माह।

5 बदमाशों पर निर्बंधन आदेश
पुलिस कमिश्नर ने पांच अन्य आदतन अपराधियों के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी किए हैं। इन बदमाशों को निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देना होगी और किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में शामिल नहीं होना होगा।

इनमें शामिल हैं- मुज्जु उर्फ मुज्जफर रहमान (पंढरीनाथ) – 1 वर्ष, नौमान उर्फ अरमान (खजराना) – 6 माह, हेमंत उर्फ लाला (एमआईजी) – 1 वर्ष, लखन जाटव (राऊ) – 6 माह और जितेंद्र सिलावट (संयोगितागंज) – 6 माह।

शर्तों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार निर्बंधन आदेश के तहत संबंधित बदमाशों को समय-समय पर थाना हाजिरी देना अनिवार्य होगा। साथ ही वे किसी भी प्रकार की आपराधिक या लोकशांति भंग करने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगे। यदि कोई आरोपी आदेश की शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस लगातार सक्रिय अपराधियों, गुंडों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का मानना है कि जिलाबदर और निर्बंधन जैसी कार्रवाई से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 6 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 6 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 7 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 7 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 7 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 7 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 7 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 7 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 8 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 8 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 8 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 8 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 8 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 8 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 8 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 8 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 8 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 8 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!