इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन: 48 किलोमीटर लंबा होगा फोरलेन; दो जिलों के 28 गांव जुड़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के बहुप्रतीक्षित इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना का शनिवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रावतीगंज में भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन पहले से अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा।
करीब 48 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण लगभग 2935 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। यह मार्ग इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा। परियोजना को विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ महापर्व की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
कॉरिडोर बनने के बाद इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही दोनों शहरों के बीच आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा। खासकर सिंहस्थ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना के लिए कुल 917 किसानों की लगभग 242.939 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को 816 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा प्रदान किया गया है। विशेष बात यह रही कि किसानों को कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर नहीं, बल्कि बाजार और बिक्री दरों को ध्यान में रखते हुए 4 से 8 गुना तक अधिक मुआवजा दिया गया। प्रदेश में इस प्रकार की व्यवस्था को पहली बार लागू किया गया है, जिसे किसानों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का सीधा लाभ इंदौर जिले के 20 और उज्जैन जिले के 8 गांवों को मिलेगा। इसके अलावा आसपास के 40 से 50 गांवों के लगभग 15 लाख लोगों को भी बेहतर संपर्क और यातायात सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र में निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होने की संभावना है।
परियोजना की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि बाहरी राज्यों और अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालु इंदौर एयरपोर्ट से सीधे इस कॉरिडोर के माध्यम से उज्जैन पहुंच सकेंगे। इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्थाएं अधिक सुचारु रह सकेंगी।
सरकार का मानना है कि यह कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि इंदौर और उज्जैन के बीच विकास का नया मार्ग साबित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ माल और यात्री परिवहन भी अधिक सुगम हो सकेगा। आगामी वर्षों में यह परियोजना मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!