भेरूघाट बना मौत का घाट: ट्रक से गिरा स्टील रोल; छह वाहन भिड़े, चालक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस ने देर रात ट्रक चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित भेरूघाट फिर खतरनाक साबित हुआ, शुक्रवार देर रात यहां भीषण सड़क हादसा हो गया। घाट उतरते समय एक ट्रक से स्टील प्लेट का भारी रोल अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे पीछे आ रहे वाहनों में अफरा-तफरी मच गई।
बचने की कोशिश में एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मामले में मानपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मानपुर थाना क्षेत्र में रात करीब ढाई बजे मुंबई की ओर जा रहे ट्रक (एमपी 09 बीजी 7608) से अचानक स्टील का रोल सड़क पर आ गिरा। चालक ने तत्काल ट्रक रोककर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहे वाहन अनियंत्रित हो गए।
कुछ ही सेकंड में पांच ट्रक और एक कार आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक पलट गया और कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। सड़क पर स्टील का भारी रोल और क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा फैल गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
हादसे में 42 वर्षीय ट्रक चालक ओमप्रकाश यादव, निवासी ग्राम शेरपुर गुड़ा, जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात बहाल किया गया।
हालांकि, इस दौरान काफी देर तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घाट उतरते समय ट्रक में रखा स्टील रोल ठीक से बंधा नहीं था, जिसके चलते वह सड़क पर गिर गया और हादसा हुआ।
पुलिस ने संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद भारी पुलिस बल यातायात सुगम करने में जुटा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर थाने खड़ा कराया गया।
मानपुर टीआई महेंद्र मकारसे के अनुसार, लापरवाही पूर्वक भारी माल ले जा रहे ट्रक के चालक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रक जब्त किया है। फिलहाल मामले में जांच के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!