भागीरथपुरा का पानी बना ज़हर: 33वीं मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से फैली बीमारी ने गुरुवार देर रात एक और बुजुर्ग की जान ले ली। हादसे में मृतक की पहचान 70 वर्षीय अलगूराम यादव के रूप में हुई है। उन्हें 9 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मौत के साथ ही भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।
अलगूराम यादव को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें सांस संबंधी तकलीफ भी शुरू हो गई थी। परिजन बताते हैं कि हादसे से पहले अलगूराम पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
दूषित पानी ने धीरे-धीरे उनके शरीर को कमजोर किया और आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली। इस दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार को दो बार तोड़ दिया। इससे पहले अलगूराम यादव की पत्नी उर्मिला यादव की भी दूषित पानी से फैली बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
उर्मिला यादव को भी उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत को करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन जख्म अभी भी हरे हैं। मृतक के बेटे संजय यादव का कहना है कि पिता को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।
उल्टी-दस्त के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। संजय का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही ने उनके माता-पिता दोनों को उनसे छीन लिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!