खबर
Top News

सरेंडर से पहले शिलॉन्ग में सोनम के साथ ही ठहरा था पूरा परिवार: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 6:01 pm
शेयर करें:
सरेंडर से पहले शिलॉन्ग में सोनम के साथ ही ठहरा था पूरा परिवार

राजा के भाई विपिन बोले - रजिस्टर और आईडी की हो जांच, सोनम के भाई ने कहा- माता-पिता इंदौर में थे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर नया मोड़ आया है। इस बार सवाल हत्या की साजिश से आगे बढ़कर सरेंडर से पहले की गतिविधियों पर खड़े हो गए हैं। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है सोनम रघुवंशी, जिस गेस्ट हाउस में ठहरी थी, वहां उसका पूरा परिवार भी चार से पांच दिन रुका था।

उन्होंने शिलॉन्ग पुलिस से मांग की है गेस्ट हाउस का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और जमा कराई गई आईडी की गहन जांच कराई जाए। दूसरी ओर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा उस समय माता-पिता इंदौर में थे और वे बेंगलुरु में।

विपिन हाल ही में शिलॉन्ग कोर्ट में पेश होकर लौटे हैं। कोर्ट ने उन्हें ज्वेलरी की पहचान के लिए बुलाया था। पेशी के दौरान उन्होंने कई ऐसे पहलुओं का जिक्र किया, जिनसे जांच की दिशा बदल सकती है।

कोर्ट में दिखाई गई ज्वेलरी, मंगलसूत्र पर उठे सवाल... विपिन ने बताया कोर्ट में उन्हें बरामद आभूषण दिखाए गए और पूछा कौन-कौन से गहने उनके परिवार के हैं। इसी दौरान एक सोने का मंगलसूत्र और चेन दिखाई गई, जिसे कथित तौर पर राज कुशवाह से जोड़कर देखा जा रहा है। विपिन का कहना है यदि यह जानकारी सही है तो इसकी खरीद राजा और सोनम की शादी से पहले हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया सीमित आय वाले व्यक्ति के पास लाखों रुपए की ज्वेलरी खरीदने के लिए पैसा कहां से आया।

गेस्ट हाउस किसी और के नाम पर लिया गया... विपिन का दावा है स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली जिस गेस्ट हाउस में सोनम ठहरी थी, वह उसके नाम पर बुक नहीं किया गया था। यदि ऐसा हुआ है तो यह भी जांच का विषय है वहां किसकी आईडी जमा हुई, किस नाम से कमरा बुक हुआ और रजिस्टर में किसकी एंट्री है। परिवार मौजूद था तो उसके भी रिकॉर्ड मिलने चाहिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिखे आरोपी
कोर्ट की कार्यवाही के दौरान विपिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को देखा। बाहर निकलते समय उन्होंने कहा परिवार को अब केवल न्याय का इंतजार है और सभी आरोपियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।

सोनम के भाई ने किया पलटवार... इन दावों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा यह पूरी तरह अफवाह है। उनके मुताबिक जिस समय की बात की जा रही है, उस दौरान माता-पिता इंदौर में थे, जबकि वह व्यावसायिक काम से बेंगलुरु गए थे। बिना किसी तथ्य के परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

राजा के परिजन ने कहा- अगर परिवार वहां था तो रिकॉर्ड सामने आए... राजा के परिजन का कहना है जांच एजेंसियों को केवल बयानों पर नहीं, बल्कि डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए। गेस्ट हाउस का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, भुगतान का तरीका और आईडी रिकॉर्ड कई सवालों के जवाब दे सकते हैं।


संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 15 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 15 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 15 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 15 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 15 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 16 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 16 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 16 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 16 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 16 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 16 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 16 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 16 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 16 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 16 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 16 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 16 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 17 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!