खबर
टॉप न्यूज

निकाह दावत के लिए ले जाया जा रहा था गोमांस: बजरंग दल की तत्परता से काले कारोबार का खुलासा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

25 नवंबर 2025, 3:40 pm
शेयर करें:
निकाह दावत के लिए ले जाया जा रहा था गोमांस

ओमनी वैन में बोरों में भरे मांस को लेकर मचा हंगामा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू क्षेत्र में निकाह की दावत के लिए ओमनी वैन में बोरों में भरकर ले जाया जा रहा गोमांस बजरंग दल की तत्परता से पकड़ा गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और कार्यकर्ताओं ने तीन मुस्लिम युवक को पकड़कर जमकर सबक सिखाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बजरंगियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वैन सहित आरोपियों को थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक महू पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता शुभम ठाकुर की शिकायत पर अमान जैदी उर्फ अस्सु, अयान खान पिता अलताफ (22) निवासी फ्रूट मार्केट महू और मोमिन अनवर उर्फ खटखट के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्री सांईनाथ गार्डन में सोमवार दोपहर निकाह की दावत में गोमांस परोसे जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शुभम के अनुसार 24 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि अमान जैदी उर्फ अस्सु की निकाह दावत में परोसने के लिए सफेद रंग की ओमनी वैन (MP 09 BD 5260) में गोमांस भरकर लाया जा रहा है। इस पर साथी सोनू पटेल, पुलकित मिश्रा और योगेश मेहरा के साथ जैसे ही वैन के पास पहुंचे, कुछ लोग उन्हें देखते ही भाग निकले।

वहीं एक युवक प्लास्टिक की भरी हुई बोरियां वैन से उतार रहा था, वह भी भागने लगा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पीछा कर उसे धरदबोचा। उसने अपना नाम अयान खान पिता अलताफ (22) निवासी फ्रूट मार्केट महू बताया। कार्यकर्ताओं ने उसके हाथ से बोरी लेकर खोली, साथ ही वैन में रखी बोरियां भी खोलकर देखीं तो उनमें कटा हुआ मांस मिला।

गार्डन के स्टोर रूम में रखने लाया था
पूछताछ में अयान ने स्वीकार किया कि यह मांस निकाह की दावत के लिए अमान अस्सु के कहने पर लाया गया था और वह इसे गार्डन के स्टोर रूम में रखने आया था। स्टोर रूम की तलाशी में छह बोरियां और बरामद हुईं, जिनमें भी मांस भरा था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरा मांस एक पिकअप वाहन में भरकर थाने ले गए। पुलिस ने जब्त मांस की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति कौल से जांच कराई तो वह गोमांस पाया गया। पुलिस ने अयान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया यह मांस वह बंडा बस्ती, महू स्थित मोमिन खटखट से लाया था। अब पुलिस अयान के बयान के आधार पर अमान जैदी उर्फ अस्सु सहित अन्य संबंधित लोगों की तलाश कर रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

22 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

33 minutes ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

33 minutes ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

42 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 21 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 21 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!