खबर
Top News

बालम ककड़ी और गराडू को मिला जीआई टैग: चार उत्पादों के साथ यह प्रदेश का पहला जिला बना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
बालम ककड़ी और गराडू को मिला जीआई टैग

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले ने कृषि और पारंपरिक उत्पादों के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार ने रतलाम की
प्रसिद्ध बालम ककड़ी और गराडू को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग प्रदान कर दिया है। इसके साथ ही रतलाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जिसके चार उत्पादों को जीआई टैग की मान्यता मिल चुकी है।

सेंव और रियावन सिल्वर लहसुन को भी टैग मिल चुका
इससे पहले रतलाम की प्रसिद्ध सेंव और रियावन सिल्वर लहसुन को भी जीआई टैग मिल चुका है। अब बालम ककड़ी और गराडू के शामिल होने से जिले की विशिष्ट कृषि एवं खाद्य पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
जीआई टैग मिलने के बाद इन उत्पादों को एक प्रमाणित भौगोलिक पहचान मिल गई है। इससे बाजार में उनकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और किसानों को बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।

उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक मंगल सिंह डुडवे के अनुसार सैलाना क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर में बालम ककड़ी और बांगरोद क्षेत्र में लगभग 120 हेक्टेयर में गराडू की खेती की जा रही है। इन फसलों से बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं, जिन्हें जीआई टैग का सीधा लाभ मिलेगा।

बालम ककड़ी की अलग पहचान
सैलाना के आदिवासी अंचल में उगाई जाने वाली बालम ककड़ी अपनी अनूठी बनावट और स्वाद के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसका अंदरूनी केसरिया और हरा रंग है, जो इसे सामान्य ककड़ी से अलग बनाता है।

इसे सलाद के बजाय नाश्ते और स्नैक के रूप में अधिक पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि यह बाजार में केवल अगस्त और सितंबर के बीच सीमित समय के लिए उपलब्ध होती है, जिससे इसकी मांग और बढ़ जाती है।

दुबई तक पहुंचा रतलाम का गराडू
रतलाम के बांगरोद, खेतलपुर, सेजावता और धमोतर क्षेत्रों में उगाया जाने वाला गराडू मालवा का लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन माना जाता है। इसे तलकर स्नैक के रूप में खाया जाता है। इसकी बाहरी कुरकुरी परत और अंदर का मुलायम स्वाद इसे खास बनाता है।

सर्दियों के मौसम में इसकी भारी मांग रहती है। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के अलावा दुबई तक इसके ऑर्डर पहुंचते हैं। मालवा के अन्य क्षेत्रों में भी गराडू उगाया जाता है, लेकिन रतलाम क्षेत्र के गराडू की गुणवत्ता और आकार को सबसे बेहतर माना जाता है।

मंत्री चेतन्य कश्यप की पहल रंग लाई

इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग दिलाने की पहल मंत्री चेतन्य कश्यप ने की थी। लंबे प्रयासों के बाद अब दोनों उत्पादों को आधिकारिक मान्यता मिल गई है।

जीआई टैग किसी उत्पाद की भौगोलिक पहचान की कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करता है कि संबंधित उत्पाद उसी क्षेत्र से आया है, जिसके लिए वह प्रसिद्ध है। इससे उत्पाद की विशिष्टता सुरक्षित रहती है और नकली उत्पादों से बचाव होता है।

रतलाम की बढ़ी राष्ट्रीय पहचान
चार जीआई टैग प्राप्त उत्पादों के साथ रतलाम अब मध्य प्रदेश का सबसे विशिष्ट जिला बन गया है। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों की पहचान के क्षेत्र में यह उपलब्धि जिले के किसानों, उत्पादकों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में जीआई टैग की यह पहचान रतलाम को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान दिलाएगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!