बेकरी संचालक के साथ ठगी: फर्जी कस्टमर केयर बनकर जाल में फंसाया; खाते से उड़ाए 4 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब एक ऐसा ही मामला शहर के मुरार थाना क्षेत्र से सामने आया है।
बेकरी संचालक से की ठगी
खराब वॉशिंग मशीन ठीक कराने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक बेकरी संचालक को भारी पड़ गया। ठग ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर APK फाइल डाउनलोड करवाई और पीड़ित के खाते से 4 लाख रुपए निकाल लिए।
इंटरनेट से मिला फर्जी नंबर
यह घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। सतीश कुमार माहौर, निवासी अशोक कॉलोनी, पेशे से बेकरी संचालक हैं। करीब एक महीने पहले खरीदी गई उनकी नई वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी।
इंटरनेट से मिला मोबाइल नंबर
मशीन ठीक कराने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, जहां उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।
APK फाइल की लिंक भेजी
उस नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और बातचीत के बाद “रिपेयर ई-सर्विस” के नाम से एक APK फाइल का लिंक भेज दिया।
मोबाइल हैंग होते ही शुरू हुई ठगी
जैसे ही सतीश ने फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल कुछ मिनटों के लिए हैंग होकर बंद हो गया। मोबाइल चालू होने के बाद आरोपी ने फोन कर एक रुपये का ट्रांजेक्शन करवाया। इसके बाद ठग ने अगले दो दिनों में उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से चार लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर लिए।
गुरुवार को जब सतीश ने मोबाइल मैसेज चेक किए, तब उन्हें खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद वे तुरंत साइबर सेल और मुरार थाने पहुंचे।
पुलिस जांच में जुटी
मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई है, उसकी बैंक डिटेल और तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!