खबर
Top News

चंपत राय की वापसी के लिए रची जा रही क्लीन चिट की पृष्ठभूमि: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के स्टार विटनेस महिपाल का बड़ा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
चंपत राय की वापसी के लिए रची जा रही क्लीन चिट की पृष्ठभूमि

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के स्टार विटनेस बनकर उभरे महिपाल सिंह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा (अकाउंट्स) प्रभारी रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास सह कार्यालय प्रमुख का दायित्व रहा। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से ही पल्लवित हुए।

महिपाल ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में एक कार्य के लिए उनको अयोध्या बुलाया गया। यहां पर 10 माह से दान व निधि समर्पण की रसीदें नहीं जारी हो पा रही थी। इसके समाधान की जिम्मेदारी महिपाल को सौंपी गई। उनको ट्रस्ट का लेखाधिकारी व सहकार्यालय प्रमुख का दायित्व दिया गया।

ट्रस्ट में उनका कार्यकाल जनवरी 2021 से मई/जुलाई 2022 के बीच राम कचहरी कार्यालय में लेखा प्रभारी के रूप रहा। उन्होंने बताया है कि वह जनवरी 2021 से जुलाई 2022 तक राम मंदिर ट्रस्ट में काम कर रहे थे, लेकिन मार्च 2022 में ही उन्हें चढ़ावे की गणना से हटा दिया गया।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी झंझावात के बीच सर्वाधिक चर्चा में आए महिपाल सिंह ने मंदिर के दान और चढ़ावे में अनियमितताओं व गड़बड़ियों को लेकर बड़े राजफाश किए। उनका कहना है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं हैं, उनका वैचारिक परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। उन्होंने दो संघ कार्यालय कोटा व उदयपुर के प्रभारी का दायित्व निभाया। साथ ही वह विश्व हिंदू परिषद में राजस्थान के प्रांत सहसेवा प्रमुख भी रहे।

महिपाल सिंह आज भी अपनी बातों पर कायम है। उन्होंने बताया पुरानी एसआईटी ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डाॅ. अनिल मिश्र को क्लीन चिट दे ही नहीं सकती। 2 सितंबर को होने वाली बैठक में चंपत राय की वापसी के लिए क्लीन चिट की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि वर्ष 2021 से 22 तक की ऑडिट रिपोर्ट में कई तरह के आक्षेप लगे हैं, जिनका ट्रस्ट ने निराकरण ही नहीं किया। गणनाकर्मियों की तैनाती के बारे में बताते हुए कहा कि वाराणसी की एक एजेंसी को गणनाकर्मी रखे थे, लेकिन नियुक्ति चंपत राय व टिन्नू यादव करते थे। गणनाकर्मी रहे मनीष यादव का उदाहरण भी दिया। उन्होंने दावा किया एक भी गणनाकर्मी को बैकिंग ज्ञान नहीं था। इन लोगों ने खोज-खोजकर अपने भरोसे के लोगों को रखा।

महिपाल ने चढ़ावे की राशि में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए बताया कि गिनती के दौरान नोटों के बंडल कम दिखाए जाते थे और अधिक मात्रा में पैसे निकाले जाते थे। उन्होंने दान पेटियों से निकलने वाली बहुमूल्य धातुओं (सोना-चांदी) की उचित रसीद या प्रविष्टि (एंट्री) न किए जाने के भी आरोप लगाए। साथ ही राम मंदिर निर्माण की शुरुआती अनुमानित लागत (लगभग 800 करोड़ रुपए) के मुकाबले बढ़कर करीब 2,200 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही।

संबंधित समाचार

पीसीसी चीफ का तंज
Top News

पीसीसी चीफ का तंज:भाजपा में इंजन और डिब्बे के बीच ही लड़ाई; जनता हो रही परेशान, शिक्षा, महंगाई, शराबबंदी और सांची दूध के मुद्दे पर सरकार को घेरा

2 minutes ago
जीतू यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय
Top News

जीतू यादव पहुंचे भाजपा कार्यालय:बोले-अब और ज्यादा उत्साह से काम करूंगा

7 minutes ago
गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:खरीदार का इंतजार करते समय पकड़े गए; ट्रेन के जरिए लाई गई थी खेप

8 minutes ago
कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक
Top News

कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक:दो युवक गंभीर

13 minutes ago
जहरीली शराब पर सियासत
Top News

जहरीली शराब पर सियासत:गुजरात की 28 पेटियों पर मिली आबकारी विभाग की कथित सील; कांग्रेस ने घेरा आबकारी दफ्तर

15 minutes ago
सीएम ने दो आधुनिक औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण
Top News

सीएम ने दो आधुनिक औद्योगिक इकाइयों का किया लोकार्पण:रोजगार के नए अवसर खुलेंगे; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा काम

17 minutes ago
10 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ पकड़ाया तस्कर
Top News

10 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ पकड़ाया तस्कर:डिलीवरी देने आया था

17 minutes ago
चंद्रभागा से हरसिद्धि ब्रिज तक नई सड़क शुरू
Top News

चंद्रभागा से हरसिद्धि ब्रिज तक नई सड़क शुरू:पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में ट्रैफिक को बड़ी राहत

23 minutes ago
बारिश के बीच डेंगू का खतरा बढ़ा
Top News

बारिश के बीच डेंगू का खतरा बढ़ा:अब तक 10 मरीज मिले; जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका

23 minutes ago
त्योहारों पर 50 करोड़ से ज्यादा दूषित खाद्य सामग्री का कारोबार
Top News

त्योहारों पर 50 करोड़ से ज्यादा दूषित खाद्य सामग्री का कारोबार

26 minutes ago
राजघराना संपत्ति विवाद में बड़ा बयान
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद में बड़ा बयान:कौन बोलीं; मां को हमेशा झुकना पड़ा, कई बातें हमसे छिपाई गईं

29 minutes ago
ए सेक्टर में किसान ने नियम विरुद्ध बनाया जी प्लस-3 मकान
Top News

ए सेक्टर में किसान ने नियम विरुद्ध बनाया जी प्लस-3 मकान:अवैध निर्माण का सिलसिला जारी

31 minutes ago
निगमकर्मियों और रहवासी में विवाद
Top News

निगमकर्मियों और रहवासी में विवाद:सिर पर ईंट लगने से युवक घायल; कर्मचारियों की गाड़ी घेरकर हंगामा

32 minutes ago
विजय नगर रोड पर घटिया पैचवर्क ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी
Top News

विजय नगर रोड पर घटिया पैचवर्क ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी:चूरी बनी मुसीबत; सड़क पर हादसे का खतरा

35 minutes ago
शिक्षिका पर मासूम से अभद्र व्यवहार का आरोप
Top News

शिक्षिका पर मासूम से अभद्र व्यवहार का आरोप:स्कूल जाने से डरने लगी बच्ची; बैग में रखा रिकॉर्डर बना अहम सबूत

40 minutes ago
इतने कछुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

इतने कछुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक; बदमाश कोर्ट में पेश

about 1 hour ago
नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा
Top News

नाबालिग छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट से पीटा:स्कूटी से पैर बांधे; बर्बरता को लेकर उठ रहे सवाल

about 1 hour ago
खूब करी गडकरी जी
Top News

खूब करी गडकरी जी:करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम छीन रहे अफसर

about 1 hour ago
इस स्कीम की 13 सोसायटियों की जांच शुरू
Top News

इस स्कीम की 13 सोसायटियों की जांच शुरू:सहकारिता अधिकारियों को नोटिस; हजारों प्लॉटधारक करोड़ों रुपए जमा करने के बाद भी परेशान

about 1 hour ago
पीला मोजेक से फसल हुई खराब
Top News

पीला मोजेक से फसल हुई खराब:किसान ने चलाया रोटावेटर; एसडीएम से सर्वे और मुआवजे की मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!