पत्नी का हत्यारा अजहर पटेल वाघेला अब रिश्तेदारों को धमका रहा: केस वापस लेने का दबाव बनाने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
13 जनवरी 2025 की उस काली रात्रि में पत्नी अंजुम बी की नृशंस हत्या करने वाले भूमाफिया, फर्जी पत्रकार होने के साथ हिंदू युवतियों के साथ लव जिहाद करने वाले अजहर पटेल वाघेला खुलासा फर्स्ट में छप रही सच्ची और तथ्यात्मक खबरों से इतना घबरा गया है कि अब वो अपने ससुरालवालों के रिश्तेदारों को वाट्सअप मैसेज भेजकर और फोन कर धमकी दे रहा है कि उन्हें समझाओ। अखबार में न छपवाएं और केस वापस ले लें। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
अंजुम के परिजन को भरोसा...हत्यारे पर शिकंजा जरूर कसेगा
सवाल ये है कि यदि अजहर को ये मुगालता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तो फिर ऐसे धमकीभरे मैसेज क्यों भेज रहा है? इसका मतलब उसे डर तो सताने लगा है कि उसके द्वारा की गई पत्नी की नृशंस हत्या उस पर ही भारी पड़ने वाली है।
उसे गिरफ्तारी का डर सता रहा है, क्योंकि उसकी करतूतों, घटिया हरकतों का सिलसिलेवार खुलासा तो खुलासा फर्स्ट में बेझिझक तथ्यात्मक ढंग से सभी प्रमाणों के साथ डंके की चोट पर किया जा रहा है, जिसका कोई जवाब उसके पास नहीं है।
उसकी कलई खुल गई है और वो न केवल अपने समाज के सामने, बल्कि जानने-पहचानने वालों के बीच नग्न हो गया है। उसकी कारस्तानियां खुलकर सामने आ गई हैं। वो ऊटपटांग शब्दों का प्रयोग कर जवाब देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसमें गंभीरता और तथ्य कहीं नहीं है।
जिसका मतलब साफ है कि उसके पास उस पर लगे आरोपों का कोई जवाब नहीं है और वो अब भी गुंडई सेे बाज नहीं आ रहा है। इसी मुगालते में है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वो
पैसा देकर कार्रवाइयों को रुकवा सकता है, लेकिन उसकी सनक और अय्याशी का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठी पत्नी अंजुम बी के मायकेवालों को भरोसा है कि अजहर जैसे दरिंदे पर शिकंजा कसेगा जरूर।
वो चाहे जितना भी बचने की कोशिश कर ले, एक दिन उसके हाथों में हथकड़ी लगेगी और फिर जब कोर्ट उसे सजा देगी, तब उनकी अल्लाह को प्यारी हुई बेटी को इंसाफ मिलेगा।
पिता मोहम्मद पटेल उसी आस में हैं और भाइयों अमजद व अमन को भी यकीन है कि अंजुम को इंसाफ जरूर मिलेगा।
बाप इस्लाम भी फोन कर कह रहा कि मायकेवालों को समझाओ, पेपरबाजी न करें, केस वापस लें
रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी चेक होंगे
मामले में थाना प्रभारी अलका मेनिया ने कहा कि वो आज दोपहर उनके घर जाकर परिजन के भी बयान दर्ज करेंगी। रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जाएंगे। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमले को लेकर हुए बयान, आज भी होंगे
इस बीच 18 मई की रात्रि अजहर द्वारा भेजे गए अपने ड्राइवर और गुंडों के घर आकर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने के मामले में कल गौतमपुरा थाने पर थाना प्रभारी अलका मेनिया ने पिता मोहम्मद पटेल के बयान लिए।
वो आज उनके घर जाकर भी बयान लेंगी। पटेल ने उन्हें बताया कि 18 मई को उसके घर अजहर का ड्राइवर जिसे वो पहचानता है, क्योंकि जब बेटी को मृत्यु के एक दिन पूर्व घर से विदा किया था तब वो ही आया था, ने अपने 8-10 गुंडों के साथ आकर उन्हें धमकाया।
मेरी कनपटी पर रिवाॅल्वर रखकर कहा कि वो अजहर पर लगाया गया हत्या का केस वापस ले ले, अन्यथा तेरे समेत पूरे परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक अजहर के गुंडों ने आतंक मचाया और फिर चले गए।
जाते-जाते धमकी दे गए कि केस वापस ले लेना अन्यथा तुम भी बेटी अंजुम की तरह जान से हाथ धो बैठोगे। मैंने साफ इनकार कर दिया कि बेटी को इंसाफ मिलने तक लड़ाई लड़ूंगा, चाहे जो हो।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!