खबर
Top News

डॉक्टर बनने का सपना टूटा सिस्टम से हार गई अवंतिका: परिवार बोला-तीसरा अटेम्प्ट अच्छा गया था; सिलेक्शन के सपने भी देखे थे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
डॉक्टर बनने का सपना टूटा सिस्टम से हार गई अवंतिका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की लगातार मेहनत, डॉक्टर बनने का सपना और नीट परीक्षा में सफलता की उम्मीद... लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि 21 वर्षीय अवंतिका मौर्य जिंदगी की जंग हार गई।

हाल ही में हुआ तीसरा नीट एग्जाम अच्छा जाने के बाद वह खुश थी और परिजनों को भरोसा दिला रही थी कि इस बार उसका चयन हो जाएगा, लेकिन परीक्षा से जुड़े विवादों और लगातार बढ़ते मानसिक दबाव ने उसे भीतर तक तोड़ दिया।

परसों रात तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली अवंतिका ने आखिरकार कल सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि साल 2026 में नीट परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन कुछ केंद्रों पर पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। 21 जून को इसे पुन: आयोजित किया जा रहा है।

अवंतिका के पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य के अनुसार बेटी अवंतिका पिछले तीन साल से नीट की तैयारी कर रही थी। वह अब तक तीन बार परीक्षा दे चुकी थी और 21 जून को चौथा प्रयास होता। 3 मई को हुई नीट एग्जाम के बाद वह काफी उत्साहित थी।

सभी से कह रही थी कि पेपर बहुत अच्छा गया है। सभी को उम्मीद थी कि इस बार उसका सपना पूरा हो जाएगा। लेकिन परीक्षा को लेकर सामने आए विवादों और लगातार असफलताओं की टीस ने उसके आत्मविश्वास को झकझोर दिया।

पिता के मुताबिक पिछले पांच-छह महीनों से अवंतिका तनाव में रहने लगी थी। वह अक्सर यही कहती थी कि उसके साथ पढऩे वाले कई छात्रों का चयन हो गया, लेकिन वह पीछे रह गई। परिवार उसे समझाता था, लेकिन डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का उसका सपना उसके मन पर भारी पड़ता जा रहा था।

घटना वाली रात पूरा परिवार फ्लैट में मौजूद था। खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अवंतिका टहलते हुए बाहर निकली और कुछ देर बाद तीसरी मंजिल की छत पर रखी कुर्सी के सहारे नीचे छलांग लगा दी।

सबसे पहले नीचे पानी भर रहे एक युवक ने उसे गिरते देखा और शोर मचाया। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन बाहर दौड़े।

घटना के बाद से सदमे में है परिवार
मां बोदरबाई घबराकर पहले छत की ओर भागीं, लेकिन नीचे नजर पड़ते ही उनकी दुनिया उजड़ चुकी थी। गंभीर रूप से घायल अवंतिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां कल सुबह उसने अंतिम सांसे ली। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। पड़ोसियों और परिचितों का कहना है कि अवंतिका हमेशा मुस्कुराकर बात करती थी, इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि वह भीतर ही भीतर इतने बड़े संघर्ष से गुजर रही है।

चिकित्सक बनकर करना चाहती थी लोगों की सेवा
मूल रूप से धार जिले की रहने वाली अवंतिका का सपना चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना था। बड़ी बहन सपना पहले से डॉक्टर हैं और छोटा भाई सातवीं कक्षा में पढ़ता है। परिवार को उम्मीद थी कि अवंतिका भी सफेद कोट पहनकर मरीजों का इलाज करेगी, लेकिन नीट की तैयारी और चयन का दबाव उसकी जिंदगी पर इतना भारी पड़ गया कि उसका सपना अधूरा रह गया।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 5 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 5 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 5 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 6 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 6 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 6 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 6 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 6 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 7 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 7 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 7 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!