पूर्व मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला: शादी समारोह में हमलावर ने की फायरिंग; बाल-बाल बचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित हैं। घटना जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुई।
शादी समारोह के दौरान किया हमला
अधिकारियों के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला एक समारोह में पहुंचे थे, जहां उनके साथ सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक उनके सिर पर रिवॉल्वर तानकर फायर कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि करीब 70 वर्षीय हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से आकर फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान देता है।
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर का हाथ पकड़ लिया, जिससे गोली हवा में चल गई और बड़ा हादसा टल गया।
20 साल से था हमला करने का इरादा
पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जामवाल को मौके से ही पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था और यही उसका मकसद था।
लाइसेंसी हथियार से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, हमलावर के पास कई सालों से लाइसेंसी हथियार है। बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।
हमलावर सुरजीत सिंह का कजिन बताया जा रहा है और पुराने शहर में उसका कारोबार है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक व्यक्ति लोडेड पिस्टल लेकर उनके पिता के इतने करीब कैसे पहुंच गया, जबकि वे Z+ NSG सुरक्षा में रहते हैं।
वहीं डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी ने भी कहा कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!