खबर
Top News

मासूम बच्ची को ‘आइसक्रीम’ का लालच देकर फुसलाने की कोशिश: पत्रकार कॉलोनी में सनसनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मार्च 2026, 2:46 pm
शेयर करें:

सफेद स्कूटी से रेकी कर रहे संदिग्ध को भीड़ ने साकेत पर दबोचा, पुलिस के ढुलमुल रवैये पर भड़के लोग, थाने में माफीनामे के बाद समझौता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सुरक्षित मानी जाने वाली पत्रकार कॉलोनी में मंगलवार शाम एक संदिग्ध युवक द्वारा 5 साल की मासूम बच्ची को बहलाने-फुसलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक करीब डेढ़ घंटे तक बार-बार कपड़े बदलकर इलाके की रेकी कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पीछा कर साकेत चौराहे के पास पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों के लापरवाह व्यवहार से जनता का आक्रोश और बढ़ गया। हालांकि, देर रात पलासिया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।

भेष बदलकर कर रहा था रेकी, ऑटो में बैठी बच्ची को घेरा
प्रत्यक्षदर्शी मुन्नीबाई और भवन निर्माण कार्य कर रहे बहादुर मोरे के अनुसार, सफेद स्कूटी (MP 09 UE 9442) पर सवार एक युवक शाम 5:30 बजे से ही कॉलोनी के चक्कर काट रहा था। इस दौरान उसने दो बार अपने कपड़े भी बदले ताकि किसी को शक न हो।

रात करीब 7 बजे वह ‘कोकोनट स्काई’ मल्टी के पास खड़े एक ऑटो के पास पहुंचा, जहां चौकीदार दीपक की 5 साल की बेटी गुंजन मोबाइल चला रही थी। युवक ऑटो में घुसकर बैठ गया और मासूम से कहा, “मेरे साथ चलेगी? तुझे आइसक्रीम खिलाऊंगा।” अनजान शख्स की नीयत भांपकर मासूम डर गई और चिल्लाते हुए वहां से भाग निकली।

डायल 100 की कार्यप्रणाली पर जनता का गुस्सा
घटना की सूचना देने के करीब 40 मिनट बाद डायल 100 (गाड़ी संख्या MP 04 YO 7809) मौके पर पहुंची। आरोप है कि वाहन में तैनात हेड कांस्टेबल ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय भीड़ से ही युवक को ऑटो में बैठाकर थाने ले जाने को कहा।

पुलिस के इस नाटक और गैर जिम्मेदाराना रवैये को देख लोग भड़क गए और मौके पर ही बहस शुरू हो गई। बढ़ते तनाव को देख पुलिसकर्मी ने किसी को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी ओर बच्ची के परिजनों को पीछे डिक्की में बिठाकर पलासिया थाने पहुंचाया गया।

साकेत चौराहे पर पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल
बच्ची के शोर मचाने पर उसके पिता दीपक और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। भीड़ को देख युवक अपनी स्कूटी छोड़कर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया और साकेत चौराहे पर सुभद्रा हाउस (जॉकी शोरूम) के सामने उसे धर दबोचा।

स्कूटी के नंबर से उसकी पहचान एक विशेष संप्रदाय के युवक के रूप में हुई। आक्रोशित भीड़ ने युवक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

23 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

32 minutes ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

33 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

40 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 1 hour ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 1 hour ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!