मेट्रो इंजीनियर को पोकलेन से कुचलने का प्रयास: सुरक्षा को लेकर टोकने पर चालक बेकाबू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के छोटा बांगड़दा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक गंभीर घटना सामने आई। सुरक्षा को लेकर टोके जाने पर एक पोकलेन चालक ने मेट्रो प्रोजेक्ट के इंजीनियर पर मशीन का पंजा चढ़ाकर कथित रूप से जानलेवा हमला करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, मेट्रो कंपनी के इंजीनियर आशुतोष सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तालाब खुदाई के काम में लगी पोकलेन मशीन का पंजा एक स्कूली वैन से टकराते-टकराते बचा। संभावित खतरे को देखते हुए इंजीनियर वाहन से उतरे और चालक को सावधानी से काम करने की हिदायत दी। इस पर चालक भड़क गया और बहस करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर चालक ने धमकी दी और पोकलेन का पंजा इंजीनियर की ओर घुमा दिया। टक्कर लगने से इंजीनियर नीचे गिर पड़े। आरोप है कि चालक ने उन्हें पंजे से दबाने की कोशिश की, लेकिन वे फुर्ती से उठकर वहां से हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद इंजीनियर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। उनका कहना है कि कुछ समय इंतजार करने के बावजूद मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, जिसके बाद वे वहां से लौट गए। उन्होंने मांग की है कि इस तरह की लापरवाही और आक्रामक व्यवहार करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!