शादी समारोह में हमला: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; मची अफरा तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शादी समारोह से निकल रहे युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इस वारदात में दो युवकों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फायरिंग की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
शादी से लौटते समय अचानक हमला
जानकारी के अनुसार, शिव नगर निवासी दुर्गेश पांडे अपने दोस्तों श्रीकांत राय और हर्ष यादव के साथ सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक मित्र की शादी में शामिल होने रोटरी क्लब पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद जैसे ही तीनों बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद मुक्कू पटेल अपने साथियों के साथ खड़ा मिला।
आरोप है कि मुक्कू पटेल ने गाली-गलौज करते हुए अचानक पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली दुर्गेश पांडे के पैर में और श्रीकांत राय की पसलियों के पास जा लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुराने विवाद का बदला लेने का आरोप
घायल दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि उसका मुक्कू पटेल से पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मुक्कू और लकी के बीच भी झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज में आरोपी लगातार फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि
मुक्कू पटेल, लकी पटेल, देबू पटेल और अभिषेक गोस्वामी सहित छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!