नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर हमला: बदमाशों ने घेरकर चाकू मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र में देर रात खूनी संघर्ष की वारदात हुई। भेड़ाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह के बेटे नीलेश लोधी पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके से फरार हुए आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नीलेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
विशाल मेगा मार्ट के पास हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, नीलेश लोधी देर रात जबलपुर शहर से अपना काम निपटाकर भेड़ाघाट स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तिलवारा के विशाल मेगा मार्ट के पास पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे तीन हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।
इससे पहले कि नीलेश कुछ समझ पाते, आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
प्रॉपर्टी का विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हमले की वजह प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सामने आई है। घटना का मुख्य सूत्रधार जीतू पटेल बताया जा रहा है, जो चौकी ताल का निवासी है। जीतू के साथ उसके साथी अंकित और सचिन भी इस हमले में शामिल थे।
आपराधिक रिकॉर्ड
टीआई बृजेश मिश्रा के अनुसार, जीतू पटेल एक सूचीबद्ध अपराधी है। उस पर अवैध वसूली और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था और फिर से प्रॉपर्टी के काम में सक्रिय हो गया था।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष चतुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तिलवारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें जीतू पटेल के ठिकानों और उसके संभावित छिपने के स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!