अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला: सैकड़ों लोगों ने किया पथराव; इतने वनकर्मी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर रविवार को हमला हो गया। गुड़ी रेंज के आमाखुजरी जंगल में कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने वनकर्मियों पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में आठ वनकर्मी घायल हो गए, जिनमें कई के सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
अतिक्रमण रोकने पहुंची थी टीम
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बारिश के बाद वन भूमि पर अवैध रूप से फसल बोने की तैयारी की जा रही थी। इसे रोकने के लिए करीब 40 वनकर्मियों की टीम आमाखुजरी जंगल पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
गोफन से पत्थर और लाठियों से किया हमला
वनकर्मियों का आरोप है कि करीब 400 लोगों की भीड़ ने पहले महिलाओं को आगे खड़ा कर दिया, जिससे टीम तत्काल कार्रवाई नहीं कर सकी। इसके बाद पीछे मौजूद लोगों ने गोफन से बड़े-बड़े पत्थर फेंकना शुरू कर दिए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कई वनकर्मी घायल हो गए।
8 जवान घायल, कई को गंभीर चोटें
हमले में ज्वाला सिंह, रोमांक नायक, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र बागड़ी, प्रदीप बघेल, चंद्रपाल तोमर और राहुल लोधी घायल हुए हैं। किसी का सिर फूट गया तो किसी का कान कट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कर्मचारी वर्ष 2025 में भर्ती किए गए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिन्हें वन अतिक्रमण रोकने के लिए तैनात किया गया था।
वनकर्मियों का आरोप- दो घंटे तक नहीं मिली मदद
घायल वनकर्मियों ने आरोप लगाया कि हमले के बाद उन्हें करीब दो घंटे तक कोई सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि पुलिस और एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायल कर्मचारियों को काफी देर तक मौके पर ही इंतजार करना पड़ा।
हमलावरों की पहचान शुरू
वन विभाग ने घटना में शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुड़ी रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!