खबर
Top News

36 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे: अब फिर यह पद संभालने वाले पांचवें भारतीय; 2028 ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी पर रहेगा फोकस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 11:53 am
शेयर करें:
36 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन चुने गए हैं। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड और कमेटी की बैठकों में डायरेक्टर्स ने उन्हें निर्विरोध दोबारा इस पद के लिए चुना। जय शाह लगातार दो बार ICC चेयरमैन बनने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले शशांक मनोहर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

जय शाह ने 2024 में पहली बार ICC चेयरमैन का पद संभाला था। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। उस समय 36 वर्ष की उम्र में वे ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे। अब लगातार दूसरी बार चुने जाने के बाद उनका कार्यकाल आगे भी जारी रहेगा।

2028 ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी पर रहेगा फोकस
दोबारा चुने जाने पर जय शाह ने कहा कि ICC चेयरमैन के रूप में काम करना बड़ी जिम्मेदारी है। वे दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

उन्होंने 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी को नए दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा अवसर बताया। शाह के मुताबिक, क्रिकेट का भविष्य मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों, प्रशंसकों, कमर्शियल पार्टनर्स और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना जरूरी है।

ICC प्रमुख बनने वाले पांचवें भारतीय
जय शाह ICC का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर इस पद पर रह चुके हैं। शशांक मनोहर नवंबर 2015 से मई 2016 तक अंतरिम चेयरमैन रहे थे। इसके बाद मई 2016 में वे ICC चेयरमैन चुने गए। मई 2018 में वे दूसरी बार निर्विरोध चुने गए और 30 जून 2020 को उन्होंने अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया।

अहमदाबाद से शुरू हुआ था क्रिकेट प्रशासन का सफर
जय शाह करीब 17 साल से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े हैं। उन्होंने 2009 में अहमदाबाद के केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में शुरुआत की थी। सितंबर 2013 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बने।

2015 में उन्हें BCCI की वित्त समिति का सदस्य बनाया गया। 2019 में वे पहली बार BCCI के सचिव बने और 2022 में दोबारा इस पद पर चुने गए। 2021 में वे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष बने और जनवरी 2024 में फिर इस जिम्मेदारी के लिए चुने गए। 2022 में जय शाह ICC की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे। उन्हें ओलिंपिक खेलों के लिए ICC वर्किंग ग्रुप का सदस्य भी बनाया गया था।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 10 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 11 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 11 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 11 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 11 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 11 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 11 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 11 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 11 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 12 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 12 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 13 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 13 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!