खबर
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

वाहनों से लेकर अन्य सामग्रियों की खरीदी में दरों के भारी अंतर का खुलासा होने के बाद ऑडिट की भूमिका पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में वाहनों और अन्य सामग्रियों की खरीदी में सामने आए दरों के भारी अंतर ने अब ऑडिट विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय दुबे के विभागीय बैठक में खरीदी की दरों और संभावित अनियमितताओं का मुद्दा उठाए जाने के बाद सवाल है कि जिला स्तर पर ऑडिट करने वाले अधिकारियों की नजर इन मामलों पर क्यों नहीं पड़ी?

क्या नियमित ऑडिट में इन विसंगतियों की पहचान नहीं हो सकी या संबंधित रिपोर्टों में इनका उल्लेख होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई? इन बिंदुओं की जांच किए बिना जिम्मेदारी तय करना संभव नहीं है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने नगरीय निकायों की खरीदी में सामने आए मामलों को लेकर सरकार और ऑडिट विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब विभागीय स्तर पर अधिकारियों के सामने वाहनों और अन्य सामग्रियों की खरीदी दरों में भारी अंतर के उदाहरण रखे जा रहे हैं तो इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित विभिन्न स्थानों पर ऑडिट करने वाले विभागों ने इन विसंगतियों को पहले क्यों नहीं पकड़ा?

द्विवेदी के मुताबिक यदि जिला स्तर पर ऑडिट के दौरान इन मामलों की अनदेखी हुई तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए। वहीं, यदि ऑडिट रिपोर्टों में अनियमितताओं का उल्लेख था तो भोपाल स्थित मुख्यालय ने उन पर क्या कार्रवाई की यह भी सार्वजनिक होना चाहिए।

सरकार से जांच और जवाबदेही तय करने की मांग... कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि नगरीय निकायों की पिछले वर्षों की खरीदी, ऑडिट रिपोर्टों और भुगतान संबंधी दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

साथ ही ऑडिट में संभावित चूक की भी समीक्षा हो और लापरवाही या अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। खरीदी की दरों में अंतर सामने आना अपने आप में भ्रष्टाचार का अंतिम प्रमाण नहीं है, लेकिन ऐसी विसंगतियों की जांच और ऑडिट विभाग की भूमिका की समीक्षा जरूरी है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इन सवालों पर क्या जवाब देती है और संबंधित मामलों में जांच, वसूली तथा जवाबदेही तय करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

खरीदी का निर्णय किस आधार पर लिया
द्विवेदी ने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान के नाम पर संचालित खरीदी प्रक्रिया में भी कथित गड़बड़ियों की आशंका है। उन्होंने कहा कि वाहनों और अन्य सामग्रियों की दरों में सामने आए अंतर की निष्पक्ष जांच होना चाहिए और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि खरीदी के निर्णय किस आधार पर लिए गए।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि विभागीय अधिकारी स्वयं खरीदी में संभावित अनियमितताएं सामने ला रहे हैं तो संबंधित निकायों की पूर्व ऑडिट रिपोर्टों की समीक्षा क्यों नहीं की जाती?, क्या किसी अधिकारी या विक्रेता की जिम्मेदारी तय की गई है और सरकारी खजाने को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया गया है?

संबंधित समाचार

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद
Top News

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

less than a minute ago
टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

6 minutes ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

13 minutes ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

19 minutes ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

20 minutes ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

24 minutes ago
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

31 minutes ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

38 minutes ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

40 minutes ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

40 minutes ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

44 minutes ago
बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ
Top News

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

about 1 hour ago
कारोबार पर खड़े हुए सवाल
Top News

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

about 1 hour ago
पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद
Top News

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

about 1 hour ago
नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Top News

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल
Top News

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

about 1 hour ago
डिवाइडर से टकराकर कार में आग
Top News

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

about 1 hour ago
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला
Top News

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

about 1 hour ago
‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
Top News

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

about 2 hours ago
अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें
Top News

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!