खबर
Top News

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

31 अक्टूबर तक आरोपी रिमांड पर, अनिल पंडित गैंग से कनेक्शन की जांच

पानीपत गोलीकांड में भी खंगाली जा रही भूमिका

मामला मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच में इंदौर से गिरफ्तार इंजीनियरिंग छात्र प्रांजल ठाकरान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रांजल की निशानदेही पर सूरत से तीन अवैध हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह अनिल पंडित गैंग के संपर्क में रहकर हथियारों की सप्लाई में मदद करता था। अब पुलिस टाइगर श्रॉफ पर हमले से लेकर पानीपत में हुई गोलीबारी तक उसके कथित कनेक्शन खंगाल रही है।

इंदौर से गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड मिली है। सवाल यह है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला प्रांजल आखिर किन लोगों के संपर्क में था और हथियारों के नेटवर्क में उसकी भूमिका कितनी अहम थी?

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को इंदौर से प्रांजल ठाकरान को गिरफ्तार किया था। टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, प्रांजल का संबंध अनिल पंडित गैंग के कुणाल से था।

कुणाल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में प्रांजल के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे इंदौर से पकड़ा। जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर सूरत से तीन अवैध हथियार और 10 कारतूस मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल की संभावित साजिश की पड़ताल कर रही है।

फोन और मोबाइल एप के जरिए
गैंग से संपर्क का आरोप- पुलिस का दावा है कि प्रांजल मोबाइल फोन और विभिन्न एप्लिकेशन के जरिए अनिल पंडित तथा गैंग के दूसरे सदस्यों के संपर्क में था। आरोप है कि वह गोलीबारी करने वाले लोगों तक हथियार पहुंचाने में मदद करता था।

हालांकि, हथियारों की सप्लाई में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी और टाइगर श्रॉफ पर हमले की कथित साजिश में उसका कितना योगदान था, यह जांच का विषय है। पुलिस रिमांड के दौरान इन्हीं कड़ियों को जोडऩे की कोशिश करेगी।

जांच एजेंसियां प्रांजल के संपर्कों की पड़ताल केवल मुंबई में हुए मामले तक सीमित नहीं रख रही है। पानीपत में हुई गोलीबारी की घटना में भी उसका नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस कुणाल के साथ उसके संपर्क और दोनों के बीच हुई बातचीत की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं का फोकस यह पता लगाने पर है कि क्या अलग-अलग घटनाओं में हथियारों की व्यवस्था या आरोपियों के बीच समन्वय में कोई साझा कड़ी थी।

अब रिमांड में संपर्कों का होगा खुलासा
आरोपी प्रांजल की गिरफ्तारी के बाद उसका परिवार विरोध जता रहा है और उसे निर्दोष बता रहा है। दूसरी ओर, पुलिस सूरत से बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत, अनिल पंडित गैंग से कथित संपर्क तथा अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि प्रांजल केवल कुछ आरोपियों के संपर्क में था या हथियारों की व्यवस्था करने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा भी था।

कोर्ट में आमने-सामने आए पुलिस और बचाव पक्ष
मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को प्रांजल को जिला कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस की दलील थी कि आरोपी के कथित गैंग कनेक्शन, हथियारों की बरामदगी और गोलीबारी के आरोपों की जांच के लिए उससे विस्तार से पूछताछ जरूरी है।

वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि प्रांजल अपने भाई का इलाज कराने के लिए इंदौर आया था। वकील ने उसकी गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए पुलिस रिमांड की जरूरत पर भी सवाल उठाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रांजल को 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

संबंधित समाचार

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या
Top News

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

4 minutes ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

5 minutes ago
टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

17 minutes ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

24 minutes ago
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

27 minutes ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

30 minutes ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

31 minutes ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

35 minutes ago
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

42 minutes ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

about 1 hour ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

about 1 hour ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

about 1 hour ago
बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ
Top News

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

about 1 hour ago
कारोबार पर खड़े हुए सवाल
Top News

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

about 1 hour ago
पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद
Top News

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

about 1 hour ago
नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Top News

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल
Top News

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

about 1 hour ago
डिवाइडर से टकराकर कार में आग
Top News

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

about 2 hours ago
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला
Top News

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!