छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: 20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
स्कूल में पढ़ाई और छात्रावास की व्यवस्थाओं से परेशान सैलाना स्थित एकलव्य मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अनोखा कदम उठाया। विद्यार्थी करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी
उनका आरोप है कि स्कूल में शिक्षक समय पर नहीं आते, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं, छात्रावास में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी और कलेक्टर से मुलाकात की मांग की।
कलेक्टर के शहर से बाहर होने की जानकारी मिलने के बावजूद विद्यार्थी कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे रहे। उनके साथ आदिवासी संगठन जयस के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
छात्रों का कहना है कि वे करीब एक महीने से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने खुद पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया।
रास्ते में अधिकारियों ने रोका, बस में बैठने से किया इनकार
विद्यार्थियों के पैदल रतलाम आने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी रास्ते में उनसे मिलने पहुंचे। छात्रों को कलेक्ट्रेट तक लाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई, लेकिन विद्यार्थी बस में बैठने को तैयार नहीं हुए।
इसके बाद वे पैदल ही आगे बढ़ते रहे। उनके पीछे खाली बस और अधिकारियों के वाहन चलते रहे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को नाश्ता भी उपलब्ध कराया जा रहा था।
हालांकि, विद्यार्थी अपनी शिकायतों को लेकर सीधे कलेक्टर से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका स्थायी समाधान किया जाए।
सहायक आयुक्त स्कूल जाकर करेंगी जांच
विद्यार्थियों की शिकायतों पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका राय ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले स्कूल का निरीक्षण किया गया था। अब विद्यार्थियों के साथ स्कूल जाकर वहां की व्यवस्थाओं और शिकायतों की वास्तविक स्थिति देखी जाएगी।
सहायक आयुक्त ने स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच संवाद की कमी होने की संभावना भी जताई। आगामी निरीक्षण में पढ़ाई, छात्रावास की स्थिति, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों की पड़ताल की जाएगी।
प्राचार्य बोले- कुछ समस्याएं दूर कीं, बाकी काम के लिए भेजा पत्र
स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र गंगवार के मुताबिक, छात्रावास के बाथरूम से जुड़ी कुछ छोटी समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। वहीं, बड़े निर्माण और मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के माध्यम से कराए जाने हैं।
इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। एस्टीमेट तैयार होने और बजट उपलब्ध होने के बाद काम कराया जाएगा।
पढ़ाई को लेकर प्राचार्य ने बताया कि अर्थशास्त्र के नियमित शिक्षक को दूसरी जगह अटैच किए जाने के कारण फिलहाल अतिथि शिक्षक से पढ़ाई कराई जा रही है।
विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय की पढ़ाई को लेकर भी शिकायत की है। इस संबंध में संबंधित शिक्षक से चर्चा कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
398 विद्यार्थी पढ़ते हैं स्कूल में
प्राचार्य के अनुसार, स्कूल में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। भोजन नियमित रूप से दिया जा रहा है। भोजन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए मेस कमेटी भी बनाई गई है।
स्कूल में कुल 398 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के करीब 200 विद्यार्थी शामिल हैं। अब प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट होगा कि विद्यार्थियों की शिकायतों में कितनी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं और उनके समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाने की जरूरत है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!