भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या: खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सारेठा में करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया।
रविवार, 25 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी में 40 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे शांतनु मारपीट में घायल हो गए।
पिता-पुत्र गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक अवैध बताई जा रही है।
रास्ते में रोका, पहले भतीजे से मारपीट फिर चलाई गोली
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे विजय सिंह अपने भतीजे शांतनु के साथ मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे।
रास्ते में उनकी मुलाकात भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल से हुई।
आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और भारत सिंह व विशाल ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पहले शांतनु के साथ लाठी से मारपीट की गई। इसके बाद विशाल ने कथित तौर पर 12 बोर की बंदूक से विजय सिंह के बाएं पैर में गोली मार दी।
गोली लगने से विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को गोलीबारी और हमले की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और विवाद की पृष्ठभूमि की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
भाजपा जिला मंत्री के छोटे भाई थे विजय सिंह
मृतक विजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह के छोटे भाई थे। विजय सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद वीर बहादुर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। रक्तचाप बढ़ने पर उन्हें गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार की भी जांच
सिरसी थाना पुलिस ने मामले में भारत सिंह यादव और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक अवैध बताई जा रही है। हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!