ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत: अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
यातायात हेल्पलाइन और इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों और मैदानी टीमों तक पहुंचाकर उनका निराकरण किया जा रहा है। नो-पार्किंग में खड़े वाहन, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहन और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने जैसी समस्याओं पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यातायात पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर संबंधित वाहन मालिकों से संपर्क कर वाहनों को हटवाया जा रहा है। वहीं, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थानों को सूचना दी जा रही है। इससे सड़कों पर आवागमन सुचारु बनाने और नागरिकों को यातायात संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
खजूरी बाजार और गुरुद्वारे के सामने की शिकायतों पर कार्रवाई
इसी क्रम में खजूरी बाजार में यातायात बाधित होने की शिकायत मिलने पर संबंधित बीट को कार्रवाई के लिए भेजा गया। वहीं, गुरुद्वारे के सामने सड़क पर ऑटो रिक्शा खड़े होने की शिकायत पर भी कार्रवाई की गई और मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया गया।
ट्रैफिक साथी ऐप पर मिलीं 1,922 शिकायतें
यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 तक इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर कुल 1,922 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 1,597 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष 325 शिकायतें नगरीय इंदौर क्षेत्र के बाहर की होने के कारण संबंधित क्षेत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं शिकायत
इंदौर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क, गली, चौराहों और सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक पार्किंग से बचें, ताकि यातायात बाधित न हो।
यातायात संबंधी समस्या, गलत पार्किंग या यातायात नियमों के उल्लंघन की सूचना यातायात हेल्पलाइन 7049107620 पर अथवा इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!