महिला मित्र के फ्लैट में मिला बिजली कर्मचारी का शव: शरीर पर चोट के निशान; पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकमल रेसीडेंसी के एक फ्लैट में बिजली विभाग के कर्मचारी निर्मल राजपूत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में शव करीब 12 घंटे पुराना होने की आशंका जताई गई है। मृतक के शरीर पर हल्के चोट के निशान भी मिले हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में फ्लैट में रहने वाली निर्मल की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
लाइनमैन के पद पर कार्यरत था निर्मल
जानकारी के मुताबिक, निर्मल राजपूत मूल रूप से बागड़दा, एरोड्रम क्षेत्र का निवासी था और बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में काम करता था। वह राजकमल रेसीडेंसी में रहने वाली एक महिला का परिचित था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रहती है।
CCTV फुटेज में पीछे के रास्ते से आता दिखा
पुलिस के अनुसार, सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान निर्मल बिल्डिंग में पीछे के रास्ते से आता दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला मित्र से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा
एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
निर्मल के परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि निर्मल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर चोट के निशान कैसे आए। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!