दुकान के बाहर पानी बहाया तो 2 हजार का जुर्माना: महापौर ने मौके पर रुकवाया काम; निगम की टीम ने काटा स्पॉट फाइन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई करने पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खुद मौके पर व्यक्ति को पानी बहाने से रोका और निगम अधिकारियों को चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए।
महापौर ने मौके पर रोका, फिर कटवाया चालान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में एक व्यक्ति को दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई करते देखा। महापौर ने उसे रोकते हुए पानी का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी।
इस दौरान संबंधित व्यक्ति ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होने की बात कही। इस पर महापौर ने स्पष्ट किया कि वाटर हार्वेस्टिंग कराने का मतलब यह नहीं है कि पानी को बेवजह बहाया जाए। इसके बाद उन्होंने नगर निगम की टीम को बुलाकर चालान बनाने के निर्देश दिए।
'लोगों को पानी नहीं मिल रहा, आप बहा रहे हो'
महापौर ने संबंधित व्यक्ति से कहा कि शहर में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है और दूसरी ओर पानी को यूं ही बहाया जा रहा है। उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी जारी रही तो आगे चलकर टैंकरों की जरूरत पड़ेगी। उस समय पानी नहीं मिलने पर लोग निगम से शिकायत करेंगे।
निगम की टीम ने लगाया 2 हजार का स्पॉट फाइन
महापौर के निर्देश पर जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में सीएसआई मनीष सिंह और सहायक सीएसआई रवि सिंह ने टीम बेसिक्स की मौजूदगी में कार्रवाई की। दुकान के बाहर पानी बहाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।
नगर निगम की लोगों से अपील
नगर निगम ने कहा कि गर्मी से पहले पानी की बर्बादी रोकना और उपलब्ध जल का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना जरूरी है। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें और सफाई या अन्य कामों के दौरान अनावश्यक रूप से पानी न बहाएं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान

महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ

विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर

तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल

इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया

400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा

वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची

एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब

वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम

दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण

वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश

वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा

पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!