तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: मां और एक महीने के बेटे की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
नामली में जावरा-रतलाम फोरलेन पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कृषि उपज मंडी गेट के सामने स्पीड ब्रेकर पर धीमी हुई बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
मां और एक महीने के बेटे की मौत
हादसे में बाइक सवार महिला सुगन (25) और उसके एक महीने के बेटे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक पर सवार दो साल की बेटी अर्चना सड़क किनारे जा गिरी और उसे गंभीर चोट नहीं आई।
हरे सदमे में परिवार
परिवार अपने एक महीने के बेटे को टीका लगवाने के लिए नामली स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
स्पीड ब्रेकर पर बाइक धीमी की, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के दलौदा क्षेत्र के लामगरी गांव निवासी अनिल गुंदरावद रविवार शाम नामली थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा था।
उसकी पत्नी सुगन ने करीब एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया था।
बच्चे को टीका लगवाने और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार सुबह परिवार नामली स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकला।
सुबह करीब 11:30 बजे अनिल अपनी पत्नी सुगन, एक महीने के बेटे हर्षित और दो साल की बेटी अर्चना को बाइक पर लेकर रवाना हुआ।
करीब 15 मिनट बाद नामली से पहले कृषि उपज मंडी गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर उसने बाइक की रफ्तार कम की।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अनिल और उसकी बेटी अर्चना सड़क किनारे जा गिरे, जबकि सुगन और मासूम हर्षित ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज में पति का इलाज, नानी की गोद में रही बच्ची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल अनिल को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सुगन और हर्षित के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाए गए। हादसे में बची दो साल की अर्चना को गंभीर चोट नहीं आई।
वह मेडिकल कॉलेज में अपनी नानी की गोद में बैठी रही। परिवार पर आए इस दुखद घटनाक्रम से परिजन सदमे में हैं।
अनिल बोला- स्पीड ब्रेकर पार करते ही पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर
अनिल के मुताबिक, वह स्पीड ब्रेकर पार कर चुका था, तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। उसने बताया कि बेटी अर्चना बाइक के आगे बैठी थी।
टक्कर के बाद वह एक तरफ गिर गया, जबकि पत्नी और बेटा सड़क की ओर गिर गए। अनिल ने बताया कि बेटे का जन्म 29 सितंबर को हुआ था।
वह रविवार रात ट्रेन से मंदसौर से आया था। इसके बाद वह ससुराल पहुंचा और सोमवार सुबह बेटे को टीका लगवाने के लिए परिवार के साथ निकला था।
ट्रक चालक की तलाश, सीसीटीवी कैमरे बंद
नामली थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के अनुसार, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसे में शामिल ट्रक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
उनके मुताबिक, बंदरों द्वारा लाइन तोड़ दिए जाने के कारण कैमरे काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में पुलिस हादसे से जुड़े अन्य सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!