वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा: कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भोपाल में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और बाद में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
रेडक्रॉस अस्पताल के सामने जुटे भाजपा कार्यकर्ता
प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय और भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति समेत कई नेता शामिल हुए। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़े। भाजपा नेताओं ने खड़गे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया और कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।
शिवाजी नगर चौराहे पर आमने-सामने आए दोनों दल
कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहे पर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से प्रदर्शन होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग रखने और भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए। इस दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए।
पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मौके पर बैरिकेड के एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता फूल और लाठियां लेकर प्रदर्शन करते नजर आए, जबकि दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जता रहे थे।
भाजपा का प्रदर्शन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था। घटनास्थल पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
संबंधित समाचार

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!