चक्रवात के असर से 3 दिन बरसेंगे बादल: 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; करवा चौथ पर चांद दिखने पर संकट, इतने जिलों में आंधी-बारिश के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता
27 अक्टूबर 2026, 11:23 am
शेयर करें:

- खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से प्रदेश में मानसून जैसी स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में आंधी और बारिश होने का अनुमान है। - मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर 29 अक्टूबर को रहने की संभावना है।
- 29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा असर, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। - कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान साढ़े चार इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने के आसार हैं।
- भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना
प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, सागर, नर्मदापुरम और बैतूल समेत कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बारिश और तेज हवाओं के चलते कुछ इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। - 30 अक्टूबर को भी बारिश से राहत के आसार कम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को भी पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में भारी बारिश होने की संभावना है। - पचमढ़ी में 13 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
बारिश की चेतावनी के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। - अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा
वहीं, प्रदेश के कुछ शहरों में दिन का तापमान 35 से 35.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इनमें उज्जैन, गुना, नर्मदापुरम, धार, ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो और सागर शामिल हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

Top News
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान
9 minutes ago

Top News
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ
27 minutes ago

Top News
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर
32 minutes ago

Top News
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल
39 minutes ago

Top News
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
42 minutes ago

Top News
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा
44 minutes ago

Top News
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
about 1 hour ago

Top News
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
about 1 hour ago

Top News
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची
about 1 hour ago

Top News
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग
about 1 hour ago

Top News
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
about 1 hour ago

Top News
मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम
about 1 hour ago

Top News
दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा
about 2 hours ago

Top News
पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
about 2 hours ago

Top News
पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन
about 2 hours ago

Top News
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
about 2 hours ago

Top News
इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम
about 2 hours ago
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!