टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग: शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देर रात होने वाली पार्टियों पर पुलिस की सख्ती के दावों के बीच अब आउटर के फार्म हाउसों में देर रात तक टेक्नो पार्टी आयोजित की जा रही है। ऐसी ही पार्टी के कुछ वीडियो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे हैं, जिसमें डीजे की धुन पर नशे में धुत युवा और अंडरएज छात्र अर्धनग्न हालत में नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो खंडवा रोड स्थित सनडाउनर फार्म का है, जहां शनिवार रात टेक्नो म्यूजिक की तेज धुनों के बीच युवा देर रात तक थिरकते रहे। पार्टी में नाबालिग छात्रों के शामिल होने और गांजा, चरस, एमडी व कोकीन जैसे नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप भी लगाए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 7 बजे शुरू हुई पार्टी रात 3 बजे तक चलती रही, जिस पर किसी की भी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ी।
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सनडाउनर फार्म में आयोजित पार्टी ‘टेक्नो कल्चर’ थीम पर आधारित थी। इसमें 300 से अधिक युवा (युवक-युवती) और अंडरएज छात्र (नाबालिग) शामिल थे। पार्टी पवित्र जायसवाल ने ऑर्गेनाइज्ड की थी, जबकि इसमें क्रेव डीजे को बुलाया गया था।
हाथ लगे वीडियो में युवा तेज संगीत पर नाचते दिखाई दे रहे तो कुछ वीडियो में युवा अर्धनग्न हालत में नाचते नजर आ रहे हैं। पार्टी में शामिल लोगों ने दावा किया है कि वहां शराब के साथ गांजा, चरस, एमडी और कोकीन जैसे नशीले पदार्थों का जमकर इस्तेमाल हुआ है।
कई युवा शराब की तुलना में दूसरे नशीले पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे थे। कई युवा नशे में इतने धुत थे कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। पार्टी में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का भरपूर इस्तेमाल हुआ है।
बाहरी फार्म हाउस को बना लिया अड्डा शहर में देर रात होने वाले आयोजनों पर नियंत्रण के बीच बाहरी इलाकों के फार्म हाउसों में पार्टियां होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
पिछले दिनों में देहात पुलिस ने भी देर रात फार्म हाउस में संचालित हो रही पार्टियों पर दबिश देकर कार्रवाई की थी, लेकिन दिखावा स्वरूप कार्रवाई के बाद देहात पुलिस ने भी फार्म हाउस पर चलने वाली पार्टियों पर कार्रवाई करने से हाथ खींच लिए हैं, जिससे देर रात संचालित होने वाली पार्टियों पर निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी हैं कि क्या पार्टियां करने के लिए अनुमति ली जाती है या सिर्फ सेटिंग कर आयोजित हो जाता है।
ऑफ्टर पार्टी, मुजरा पार्टी और जुए के लिए फेमस- शहर में सख्ती के बाद पार्टी आयोजकों ने क्लब-पब का रुख छोड़कर देहात इलाकों में स्थित फार्म हाउस की ओर रुख किया है, जिसके चलते शहर से सटे कई फार्म हाउस में जमकर वीकेंड पर ऑफ्टर नाइट पार्टियां आयोजित की जाती हैं।
जहां समय के बावजूद पार्टी आयोजित करने की छूट मिल जाती है। मुजरा पार्टी करने वाले और जुआ खिलवाने वालों के लिए देहात के फार्म हाउस फेमस है, जहां वीकेंड पर इस तरफ की पार्टियां आयोजित की जाती हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!