ग्रामीण भाजयुमो अध्यक्ष की नियुक्ति अटकी: जातिगत समीकरण और उम्र पर घमासान; राजपूत समाज से तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर विरोध, 8 दावेदार मैदान में
KHULASA FIRST
संवाददाता
27 अक्टूबर 2026, 11:53 am
शेयर करें:

- खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के इंदौर ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर संगठन में खींचतान सामने आई है। अध्यक्ष पद के लिए करीब 8 नामों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन सामाजिक समीकरण और दावेदारों की उम्र को लेकर उठे सवालों के बाद नियुक्ति की घोषणा फिलहाल टल गई है। पार्टी कार्यालय में शिकायतें पहुंचने के बाद पैनल पर दोबारा मंथन किया जा रहा है।
विवाद की एक वजह राजपूत समाज से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सांवेर क्षेत्र के अजय पंवार का नाम इस पद के लिए चर्चा में है। वहीं, दूसरे समाजों के कार्यकर्ताओं को मौका देने की मांग भी उठ रही है। - राजपूत समाज से तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की चर्चा पर विरोध
युवा मोर्चा के कुछ नेताओं का कहना है कि जिले में अन्य समाजों के भी सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से संगठन के लिए काम किया है। ऐसे में अध्यक्ष के चयन में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा जाना चाहिए। - जानकारी के मुताबिक, अजय पंवार का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में आने के बाद OBC वर्ग के दावेदार विजेंद्र जाट ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
वर्तमान ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोजसिंह ठाकुर और उनसे पहले अध्यक्ष रहे श्रवण सिंह चावड़ा का संबंध राजपूत समाज से बताया जाता है। ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष के सामाजिक समीकरण को लेकर भी चर्चा हो रही है। - 35 साल से अधिक उम्र के दावेदारों पर भी सवाल
अध्यक्ष पद के चयन में उम्र का मुद्दा भी विवाद की वजह बना है। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के पैनल में 35 वर्ष से अधिक उम्र के दावेदारों को शामिल नहीं करने के निर्देश दिए हैं। - दावेदारों से जन्म प्रमाण-पत्र और मार्कशीट जैसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिलीप दरबार और विजेंद्र जाट की उम्र को लेकर पार्टी कार्यालय में शिकायतें पहुंची हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी उम्र कम बताई जा रही है। इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
- अलग-अलग क्षेत्रों से कई नाम चर्चा में
इंदौर ग्रामीण भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से कई नाम चर्चा में हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामों पर सहमति नहीं बनने और शिकायतें सामने आने के बाद भोपाल से होने वाली घोषणा रोक दी गई है। अब संगठन के सामने सामाजिक संतुलन बनाए रखने, उम्र संबंधी निर्देशों का पालन करने और दावेदारों के बीच सहमति बनाने की चुनौती है। फिलहाल किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला प्रदेश संगठन की ओर से लिया जाएगा। - महू: महेश यादव का नाम सामने आया है। उन्हें विधायक उषा ठाकुर का समर्थन मिलने की चर्चा है। सांवेर: अजय पंवार और दिलीप दरबार दावेदारी कर रहे हैं। मंत्री तुलसीराम सिलावट के समर्थन की चर्चा है। अजय पंवार को भाजपा नेता श्रवण सिंह चावड़ा का समर्थन मिलने की बात भी कही जा रही है।
- राऊ: विजेंद्र जाट का नाम चर्चा में है। उनके लिए भाजपा नेता जीतू जिराती और वर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोजसिंह ठाकुर प्रयास कर रहे हैं। अन्य दावेदार: उमंग गुर्जर, आशीष सालवी, अजय यादव और बेटमा क्षेत्र से विकास ठाकुर भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। विकास ठाकुर की दावेदारी को विधायक मनोज पटेल के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

Top News
वीडियो देखिये, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना:बोले- देशहित नहीं; अपने राजनीतिक एजेंडे की चिंता, 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ’ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री का बयान
10 minutes ago

Top News
महिला मित्र के फ्लैट में मिला युवक का शव:शरीर पर मिले चोट के निशान कैमरे में दिखा पीछे के रास्ते से फ्लैट में जाता हुआ
28 minutes ago

Top News
विवादित बिल्डर अंकित श्रीवास्तव की जान को खतरा:रैकी के बाद आधी रात को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर
33 minutes ago

Top News
तुलसी नगर में आवासीय नक्शों पर रोक पर 3-4 मंजिला भवन बन रहे:रहवासियों का आरोप- अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं; सड़कें भी बदहाल, विकास के बिना संपत्ति कर वसूली पर उठाए सवाल
40 minutes ago

Top News
इंदौर जिला अस्पताल में गार्ड से मारपीट:महिला वार्ड में जाने से रोका तो युवक ने किया हमला; डॉक्टरों से भी भिड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
43 minutes ago

Top News
400 करोड़ के होटल पर मेहरबानी:1.10 करोड़ की रॉयल्टी पर अड़ंगा
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, शहर में बदमाशों की करतूत:पल्हर नगर में खड़ी कई कारों के कांच फोड़े; रहवासियों में नाराजगी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
about 1 hour ago

Top News
सुपर कॉरिडोर पर प्रशासन का बुलडोजर:50 हजार वर्गफीट से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त
about 1 hour ago

Top News
VIP रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार:इतने हुए घायल; खंभे से टकराने के बाद पलटने से बची
about 1 hour ago

Top News
एनवीडीए दे रहा है दोहरा वेतन:जांच और सेवा से बर्खास्तगी की मांग
about 1 hour ago

Top News
इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त:गृह प्रमुख सचिव को खुद होना होगा पेश; इस पर मांगा जवाब
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, सुपर कॉरिडोर में अलसुबह चला बुलडोजर:प्राधिकरण की 20 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त; प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
about 1 hour ago

Top News
मिठाई के मनमाने दाम:जिला प्रशासन लगाएगा लगाम
about 1 hour ago

Top News
दीपावली से पहले पुलिस की कार्रवाई:2 गोदामों से बड़ी मात्रा में कैल्शियम कार्बाइड जब्त; बिना लाइसेंस हो रहा था भंडारण
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, एक तरफ पानी बचाने की अपील:दूसरी तरफ सड़कों पर ऐसे बहाया जा रहा पानी; महापौर की गली-गली समझाइश
about 1 hour ago

Top News
वीडियो देखिये, गुटखा थूकने छज्जे पर पहुंचे बुजुर्ग का क्या हाल हुआ:1 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत; वहीं लटका रह गया शव, निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा
about 2 hours ago

Top News
पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी:एक साथ पंखे से लटके मिले शव; चार दिन पहले पड़ोसी से हुआ था विवाद
about 2 hours ago

Top News
पुलिसकर्मियों की छुट्टी को लेकर नई व्यवस्था लागू:इस पर लगाई पूरी तरह से रोक; अब ऐसे करना होगा आवेदन
about 2 hours ago

Top News
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा:महिला और पुरुष की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
about 2 hours ago

Top News
इंदौर-धार रेल प्रोजेक्ट:टनल का सफल ट्रायल पूरा; अब CRS निरीक्षण पर नजर, मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवा शुरू होने की दिशा में बढ़ेगा काम
about 2 hours ago
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!