खबर
Top News

सहायक सचिव को 13 घंटे बंधक बनाकर पीटा: बैट-पाइप से मारपीट; पिस्टल दिखाकर चेक और स्टाम्प पेपर पर कराए साइन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 9:23 pm
शेयर करें:
सहायक सचिव को 13 घंटे बंधक बनाकर पीटा

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
पांच लाख रुपए के लेनदेन से जुड़े विवाद में एक सहायक सचिव के अपहरण और करीब 13 घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को कार में बैठाकर अलग-अलग इलाकों में घुमाया और बेसबॉल बैट, प्लास्टिक पाइप व लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में उनके सिर, पीठ, हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

आरोप है कि मारपीट से बेहोश होने के बाद जब पीड़ित को होश आया तो पिस्टल दिखाकर तीन चेक, पांच कोरे कागज और 200-200 रुपए के दो स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस ने शिकायत पर नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसाब करने के बहाने बुलाया
लहार पुलिस के मुताबिक, बगियापुरा निवासी 43 वर्षीय विनोद सिंह राजावत मछंड सेवा सहकारी संस्था में सहायक सचिव हैं। उनका ग्राम रुरई निवासी अजीत सिंह चौहान से करीब एक साल से रुपयों का लेनदेन चल रहा था।

विनोद का कहना है कि 6-7 दिन पहले अजीत ने उन्हें पांच लाख रुपए नकद लौटाए थे। मंगलवार सुबह बाकी हिसाब करने और पिता से बात कराने के बहाने उन्हें लहार बुलाया गया।

घर पहुंचते ही मारपीट का आरोप
विनोद कार से लहार के लिए निकले और रास्ते में बंथरी निवासी अभिनंदन सिंह को साथ लिया। आरोप है कि अजीत के घर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें कार में बैठाकर अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया।

पीड़ित के मुताबिक, रास्तेभर बैट, प्लास्टिक पाइप, लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। हमले में सिर फट गया, जबकि पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।

बेहोश हुए तो होश आने पर दिखाई पिस्टल
लगातार मारपीट के कारण विनोद बेहोश हो गए। आरोप है कि होश में आने पर उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद तीन चेक, पांच कोरे कागज और दो स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए।

रात 11 बजे पहुंचे परिजन
पीड़ित का आरोप है कि शाम को आलमपुर से लौटते समय मिहोना के आगे उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। रात करीब 11 बजे माता-पिता के पहुंचने के बाद वे आरोपियों के चंगुल से निकल सके।

मेडिकल में शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस ने बुधवार सुबह विनोद का मेडिकल कराया। इसमें शरीर के कई हिस्सों पर चोट, लाल-नीले निशान और दाहिने हाथ के पंजे में सूजन की बात सामने आई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब अपहरण, मारपीट और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के आरोपों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

4 minutes ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

21 minutes ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 17 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 18 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 18 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 18 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 18 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 19 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 19 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 19 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 19 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 19 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!