गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष: बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के अचानक दिल्ली रवाना होने और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबर ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात
बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने स्थानीय कार्यक्रम निरस्त किए और दिल्ली पहुंचकर सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।
15 से 20 मिनट बंद कमरे में हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कृषि मंत्री के धरने के बाद बढ़ी सियासी हलचल
हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश में अपनी ही सरकार के सामने विरोध दर्ज कराने और धरने पर बैठने के घटनाक्रम ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया था।
इसी पृष्ठभूमि में नरेंद्र सिंह तोमर और अमित शाह की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। तोमर और शिवराज सिंह चौहान के बीच लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं।
ऐसे में इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बैठक का उद्देश्य शिवराज सिंह चौहान के धरने से जुड़ा था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
सत्ता और संगठन के समीकरणों पर नजर
मध्य प्रदेश की राजनीति में नरेंद्र सिंह तोमर को प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका और संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
राजनीतिक जानकारों के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों, सत्ता-संगठन के तालमेल और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। फिलहाल, इन संभावनाओं को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
अचानक दिल्ली दौरे और गृह मंत्री से अमित शाह से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक सियासी हलचल तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!