भाजयुमो अध्यक्ष श्याम टेलर के सामने दावेदारों ने जमकर किया शक्ति प्रदर्शन: शाम को नगर निगम ने हटाए; सुबह साइकिल रैली निकली तो फिर दिखे पोस्टर-बैनर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कई बार दौरा टलने के बाद आखिरकार कल इंदौर आए भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली में नगराध्यक्ष पद के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।
शनिवार शाम को दावेदारों द्वारा चौराहों-मुख्य मार्गों पर लगाए गए पोस्टर-बैनरों को हालांकि नगर निगम ने हटा दिया था, लेकिन कल सुबह जब साइकिल रैली निकली तो ये फिर लगे नजर आए।
नगराध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी में पदों पर भी दावेदारों की नजर- उल्लेखनीय है कि दावेदार केवल नगराध्यक्ष पद पर ही नजरें गड़ाए नहीं हैं, भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी पर भी उनकी नजर है। वे उसमें जगह पाना चाहते हैं। इस चक्कर में कई ऐसे नेता भी जिनकी कार्यकर्ताओं के बीच कोई खास लोकप्रियता नहीं है, वे भी मैदान में अपनी ताकत दिखाते दिखे।
साइकिल रैली सुबह राजवाड़ा से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें जुटी भारी भीड़ से नजारा बेहद खास बन गया था, क्योंकि एमजी रोड पर साइकिल ही साइकिल और भाजपाई झंडे नजर आ रहे थे। पूरे रास्ते पर दावेदारों ने पोस्टर-बैनर लगा दिए थे। हालांकि, इन पर प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
रैली शुरू नहीं होने के कारण सांसद-विधायक लौटे
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजवाड़ा पर साइकिल रैली का आयोजन सुबह सात बजे किया गया था, लेकिन टेलर सुबह 9 बजे पहुंचे। सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया सुबह जल्दी पहुंच गए थे, लेकिन रैली शुरू नहीं होने के कारण वे लौट गए।
मां अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
टेलर ने पहले मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि इंदौर स्वच्छता और हरियाली के लिए जाना जाता है। स्वच्छता के लिए तो कई शहरों को इंदौर ने दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब देश का भविष्य युवा वर्ग के हाथ में है। युवा शक्ति देश को मजबूत करेगी।
मंत्री विजयवर्गीय साइकिल से पहुंचे
आयोजन की खास बात ये थी कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने नंदा नगर स्थित आवास से साइकिल पर ही राजवाड़ा पहुंचे थे। जब उन्हें मंच पर बुलाया गया तो उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि यह युवाओं का मंच है और अब मैं बुजुर्ग मंच का सदस्य हूं। उन्होंने मंच के नीचे से ही युवाओं को संबोधित किया।
चौहान ने दिखाई क्षमता
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री घनश्यामसिंह चौहान ने भी रैली में अपनी क्षमता दिखाई। वे अप्रैल में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बनाए गए थे। बाद में टेलर उनकी शादी में भी शामिल हुए थे। चौहान काफी सक्रिय नेता माने जाते हैं और उनकी प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर कई मौकों पर तारीफ भी कर चुके हैं।
कल साइकिल रैली में भी उन्होंने क्षमता दिखाई और अपने साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर गए। उन्होंने मोर्चा और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
राजवाड़ा पर जब रैली शुरू हुई, तब टेलर की निगाहें प्रदेश मंत्री घनश्यामसिंह चौहान को ही ढूंढ रही थी। बाद में दोनों आत्मीयता से मिले। कार्यकर्ताओं में चर्चा थी कि चौहान प्रदेशाध्यक्ष टेलर के विश्वास पर खरे उतरने में सफल रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!