अच्छे काम की कद्र: 12 जांबाज हुए सम्मानित; उत्कृष्ट पुलिसिंग पर प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, तत्पर और प्रभावी पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 12 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इनमें ट्रैफिक पुलिस के दो वे कर्मी भी शामिल थे, जिन्होंने पलासिया चौराहा पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजन को सूचना दी थी।
जानकारी के मुताबिक थाना हीरा नगर के एसआई शिवराज सिंह, कार्य सउनि किशनलाल फलवादिया, कार्य प्रआर सौरभ सिंह और आरक्षक विश्वरतन को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया।
थाना विजय नगर के कार्य प्रआर किशोर चौधरी, आरक्षक राधेश्याम राठौर एवं कपिल सोनानिया को पंजीबद्ध अपराध में अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तारी करने के लिए सम्मानित किया। वहीं थाना संयोगितागंज के उनि अरविंद खत्री एवं आरक्षक संदीप को चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
ट्रैफिक थाने की महिला आरक्षक अंगूरबाला रावत को राजवाड़ा क्षेत्र में बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए प्रशस्ति-पत्र दिया गया। वहीं आरक्षक संजीत और महिला आरक्षक पूनम को पलासिया चौराहा पर दुर्घटना में घायल लड़की को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने और परिजन को सूचित करने की मानवीय पहल के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इसी तरह समर्पण, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करते रहें।
संबंधित समाचार

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!