राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत: 11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले बैगा बहुल इलाकों में बीमारी से मौत का एक और मामला सामने आया है।
उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव की 11 वर्षीय सुषमा मर्सकोले की बुधवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
छह दिन से जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बच्ची मलेरिया से पीड़ित थी और उसके साथ अन्य बीमारियां भी थीं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दाहिया ने बच्ची की मौत की पुष्टि की है।
उनके मुताबिक, सुषमा को करीब छह दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे मलेरिया की पुष्टि हुई थी।
बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी
इसके साथ ही वह अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रही थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इलाज के बाद मलेरिया को नियंत्रित कर लिया गया था, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी।
वह अचेत अवस्था में थी और बुधवार रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजन रात में ही एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बैगा क्षेत्रों में बच्चों की मौत का मामला गंभीर
बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के बैगा बहुल इलाकों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य बीमारियों से बच्चों की मौत का मुद्दा लगातार सामने आ रहा है।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 34 बच्चों की मौत की बात सामने आई है। वहीं बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके ने इससे अधिक, 43 बच्चों की मौत का दावा किया है।
मौतों के आंकड़ों को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दावों में अंतर बना हुआ है।
आज प्रभावित गांव पहुंचेंगे राहुल गांधी
इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह जगला गांव पहुंचकर बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
जगला गांव में बीमारी के चलते चार बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
राहुल गांधी मृत बच्चों के परिवारों से मिलकर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेंगे।
बीमारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठ रहे सवाल
बैगा बहुल इलाकों में लगातार बच्चों की मौत के बाद मलेरिया, कुपोषण और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब राहुल गांधी के दौरे के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर और चर्चा में आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!