खबर
Top News

अनिका के वजन पर कड़ी नजर: बढ़ने न देने की कवायद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 फ़रवरी 2026, 7:14 pm
शेयर करें:
अनिका के वजन पर कड़ी नजर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की अनिका शर्मा का वजन बढ़ने से रोकने के लिए परिजन तमाम कवायद कर रहे हैं। हर 15 दिन में किया जाने वाला वजन अब बुधवार को होगा और डर है कि कहीं उसका वजन न बढ़ा हो। वो 10.500 किलो की हो चुकी है और 13.500 किलो वजन के पूर्व उसे अमेरिकी इंजेक्शन लगाना जरूरी है। कल अनिका की मदद के लिए करीब दो लाख रुपए की मदद मिली।

पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि परिजन अनिका के वजन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हर पंद्रह दिनों का वजन चेक किया जाता है। अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक बीमारी से ग्रस्त है जो अतिगंभीर बीमारी मानी जाती है।

इसका एकमात्र इलाज अमेरिकी इंजेक्शन है जो करीब 9 करोड़ रुपए कीमत का है। इसी राशि को एकत्र करने का अभियान तीन माह से चल रहा है। अनिका को ये इंजेक्शन उसके 13.500 किलो का होने के पूर्व लगना हर हाल में अनिवार्य है। अभी वो 10.500 किलो की हो चुकी है।

अब उसका वजन बुधवार को होगा। परिजनों समेत सभी स्नेहियों की चिंता का कारण ये है कि अनिका का वजन न बढ़े। उधर, कल विभिन्न लोगों ने करीब 2 लाख रुपए की मदद प्रदान की। पीथमपुर में कैंप लगाकर करीब एक लाख रुपए की मदद एकत्र की गई और अनिका के परिजनों को प्रदान की गई। बलराम, बंटी, रजत, सीताराम, दीपक, योगेश, निकिता, गौरव, अभिषेक व उनकी टीम ने कैंपेन चलाया।

मित्र देवेंद्र पवार ने बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अनिका को 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की। मुसाखेड़ी में आयोजीत खाटूश्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया था। यहां आयोजक अंकेश गुरु, संरक्षक लव मीणा, पार्षद महेश बसवाल, कलश मेहरा (मुसाखेड़ी युवा संगठन) की ओर से 21 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।

चारण समाज ने भी की मदद
चारण समाज के प्रमुख समाजेसवी ताराचंद गोगिया ने अनिका की मदद के लिए 7051 रुपए की राशि पिता प्रवीण शर्मा को सौंपी। टीम अनिका के दिकेश यादव, शुभम सोलंकी, कमलेश पांचाल, समाज के सुंदरलाल धवड़, मदन वरान, विकास वरान, मनोज धवड़, जगदीश मकवाना, संजय भाटी, अंतिम वर्मा, अजय धवड़, पीयूष धवड़, आयुष भाटी, कीर्तन भाटी मौजूद थे। सभी ने अनिका को दुलारा और ईश्वर से प्रार्थना की कि उसे दीर्घायु प्रदान करे।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

5 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

27 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

37 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 1 hour ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 1 hour ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 1 hour ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 1 hour ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 2 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 2 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!