लापरवाही से गई मासूम की आंखों की रोशनी: परिजन ने लगाया यह आरोप; जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही का मामला सामने आया है। एक डेढ़ वर्षीय मासूम के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गलत दवा दिए जाने के कारण बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सर्दी और आंखों में लालिमा की शिकायत लेकर पहुंचे थे अस्पताल
जानकारी के अनुसार, ग्राम भूसा कमलपुर निवासी इन्द्राज विश्वकर्मा अपने डेढ़ वर्षीय बेटे विनय को 29 मई को सर्दी और आंखों में लालिमा की शिकायत के चलते बंडा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को आई ड्रॉप, पैरासिटामोल सिरप, इंजेक्शन और अन्य दवाएं लिखीं।
आंखों में आई ड्रॉप की जगह नाक में डाली जाने वाली दवा डाली
बच्चे के पिता का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने आंखों में आई ड्रॉप की जगह नाक में डाली जाने वाली दवा डाल दी। इसके कुछ ही समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।
हालत गंभीर होने पर उसे पहले जिला अस्पताल सागर और फिर भोपाल स्थित एम्स रेफर किया गया। परिजनों का दावा है कि एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बच्चे की आंखों की रोशनी पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार
मामले में सीबीएमओ डॉ. योगेंद्र खटीक ने अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि बच्चे को कॉर्नियल अल्सरेशन (कॉर्निया में गंभीर संक्रमण), कुपोषण और आंखों में संक्रमण की समस्या थी।
इसी कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल और बाद में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गलत दवा देने का नहीं, बल्कि पहले से मौजूद गंभीर चिकित्सीय स्थिति का प्रतीत होता है।
पुलिस में शिकायत
पीड़ित पिता इंद्राज विश्वकर्मा ने बंडा थाने में आवेदन देकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वे डॉक्टर को पहचानते हैं, लेकिन उनका नाम नहीं जानते। इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणवीर सिंह दाऊ डिलाखेड़ी ने भी थाना प्रभारी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल मामले में परिजनों और अस्पताल प्रशासन के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की दृष्टि जाने के पीछे चिकित्सीय लापरवाही थी या कोई अन्य चिकित्सकीय कारण।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!