तमाम बाधाओं के बावजूद निकला ग्रीनफील्ड काॅरिडोर का शुभ मुहूर्त: भूमिपूजन 20 को; मंत्री सिलावट ने लिया तैयारियों का जायजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिंहस्थ के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से इंदौर के पितृ पर्वत से उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का आखिरकार मुहूर्त निकल आया है।
इसमें किसानों द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने का जमकर विरोध किया गया था। 20 जून को मुख्यमंत्री और केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर इसका भूमिपूजन करेंगे।
इस कॉरिडोर से इंदौर से उज्जैन मात्र आधा घंटे में पहुंचा जा सकेगा और पूरा मार्ग हरियाली से आच्छादित होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम चंद्रावतीगंज में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर अतिथि होंगे। इसकी योजना सिंहस्थ के मद्देनजर बनाई गई है और किसानों ने जमीन अधिग्रहण का जमकर विरोध किया था। बाद में मुख्यमंत्री के बाजार से चार गुना मुआवजा देने के भरोसे के बाद वे राजी हो गए।
कल तैयारियों का जायजा लेने मंत्री तुलसीराम सिलावट और कलेक्टर शिवम वर्मा चंद्रावतीगंज पहुंचे। इस दौरान मंच, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा और बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं और कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।
इंदौर से उज्जैन मात्र 30 मिनट में पहुंच सकेंगे
इस कॉरिडोर का निर्माण होने से इंदौर से उज्जैन मात्र 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। सिंहस्थ, महाकाल दर्शन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इंदौर एयरपोर्ट और उज्जैन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी।
औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी। इस कॉरिडोर से न केवल धार्मिक बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों को भी बड़ा लाभ होगा। प्रोजेक्ट के लिए 24 माह का वक्त रखा गया है यानी सिंहस्थ पूर्व हर हालत में पूरा कर लिया जाएगा।
ऐसा होगा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट
लंबाई-48 किमी।
सड़क-एक्सेस-कंट्रोल्ड फोरलेन (भविष्य में विस्तार की संभावना)।
शुरुआत-इंदौर के पितृ पर्वत के पास से उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर तक।
निर्माण एजेंसी-मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन।
निर्माण मॉडल-हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल।
लागत-लगभग 1,089 करोड़ रुपए (निर्माण अनुबंध लागत)।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!