आंदोलन के बीच रेलवे ने कर डाला सर्वेक्षण वाली जमीन का सीमांकन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
तीसरी-चौथी रेल लाइन के नए सर्वे के विरोध में मंगलवार को नागदा जनहित समिति ने आंदोलन के तहत ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर रेलवे द्वारा इसी दौरान नए सर्वे की जमीनों का सीमांकन मशीन से किया।
खेतों और सड़क किनारे चूने से निशान लगाए गए, यानी रेलवे नए सर्वे की प्रक्रिया को पूर्ण कर रही है, ताकि जल्द से जल्द सर्वे नंबर और जद में आ रही जमीन का मूल्यांकन हो सके। खास बात यह भी है पूर्व के सर्वे में परिवर्तन के लिए नपा, विधायक, सांसद तक मैदान में नजर आए थे, परंतु नए सर्वे पर भाजपा मौन है। इस पर कई सवाल उठे रहे।
नुकसान अब भी रेलवे का पहला सर्वे उमरनी फाटक से बनबनी सांई मंदिर तक हुआ था। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र, भगतपूरी के कुछ मकान, बेरछा रोड पर कुछ दुकान और रतन्याखेड़ी रोड पर कुछ मकान सहित किसानों की जमीन सर्वे की जद में थे।
नए सर्वे में अधिक नुकसान की आशंका है, क्योंकि यह गुरुकृपा ढाबे से भगतपुरी, जूना नागदा, बेरछा रोड, रतन्याखेड़ी रोड, मंडी गेट होकर बनबनी के यहां जुड़ रहा है, यानी लंबाई बढ़ गई है। इसमें गिंदवानिया, भगतपुरी, जूना नागदा, पाड़ल्या हल्का और बनबनी हल्के के किसानों की जमीन जा रही है। वहीं जूना नागदा में ईंट भट्टे सहित नई आबादी के 40 मकान प्रभावित हो रहे है।
सड़क क्रॉसिंग पर संभावित है अंडरपास ब्रिज : पहले सर्वे का नक्शा भी जारी किया गया था परंतु नए सर्वे का नहीं किया है। हालांकि, जानकारी है महिदपुर रोड पर ओवरब्रिज व जूना नागदा, रतन्याखेड़ी रोड और बेरछा रोड पर अंडरपास ब्रिज बनेंगे।
अंडरपास बनते है तो बारिश में गांवों का संपर्क शहर से कट जाएगा, क्योंकि अब तक रेलवे द्वारा जहां भी अंडरपास ब्रिज बनाए गए है, वहां बारिश में जलभराव होता है।
कितनी जमीन जा रही, पता नहीं : नए सर्वे के दौरान मात्र एक निशान लगाया है। जिससे प्रभावित लोग असमंजस में है कि कितनी जमीन चिह्नित की गई है। सैटेलाइट स्टेशन के लिए भी जमीन का अधिग्रहण होगा।
भाजपा के सामने पसोपेश की स्थिति : पहले सर्वे के बाद सभी जनप्रतिनिधि मैदान में उतर गए थे। जिस पर रेलवे ने नया सर्वे कराया। इसमें प्रभावितों की संख्या बढ़ गई है। खास बात यह है कि इस सर्वे में भी भाजपा से जुड़े लोग ही प्रभावित हो रहे है। ऐसे में अगर यह सर्वे अंतिम है तो भाजपा के सामने अपने ही लोगों को समझाना मुश्किल होगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!