वीडियो देखिये, अमरनाथ यात्रा 2026 कल से होगी शुरू: सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम; अनंतनाग पहुंचेगा पहला जत्था
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर)।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के पहले जत्थे के गुरुवार से अनंतनाग जिले में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा भी की है।
अनंतनाग के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कल से पहला जत्था अनंतनाग जिले में प्रवेश करेगा। अमरनाथ यात्रा के संबंध में सभी सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। हमने इसकी विस्तृत समीक्षा भी की है। ड्रेस रिहर्सल और मॉक ड्रिल सहित सभी अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
एसएसपी ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है तथा हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया है।
आमोद अशोक नागपुरे ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और पूरी तरह अलर्ट हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अमरनाथ यात्रा में शामिल हों और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!