अमरनाथ यात्रा-2026: बालटाल और पहलगाम रूट पर सुरक्षा कड़ी; प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
आगामी अमरनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों बालटाल और पहलगाम पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
गांदरबल और अनंतनाग जिलों में अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। गांदरबल में उपायुक्त जतिर किशोर ने पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समन्वय बैठक की।
बैठक में बालटाल मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बालटाल बेस कैंप, मनीगाम ट्रांजिट कैंप और यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, एसडीआरएफ और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस...बैठक के दौरान यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हों, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव मिल सके।
पहलगाम मार्ग पर सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण तेज...वहीं अनंतनाग जिले में श्रम आयुक्त चरनदीप सिंह ने यात्रा से जुड़े सेवा प्रदाताओं की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने वानपोह, अशमुकाम और पहलगाम में पंजीकरण शिविरों तथा आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान घोड़ा संचालकों, पालकी वाहकों, पिठू सेवा प्रदाताओं और फेरीवालों के पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी पात्र सेवा प्रदाताओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए।
सुरक्षित और सुगम यात्रा पर प्रशासन का जोर...अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं और यात्रा से जुड़े सभी लोगों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!