थाने में वकील से बदसलूकी का आरोप: उबाल पर अभिभाषक संघ; आज पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर एक अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और इंदौर अभिभाषक संघ में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है अभिभाषक संघ के सदस्य कन्हैया चौहान एडव्होकेट ने एक लिखित आवेदन के माध्यम से बताया है कि आजाद नगर थाने के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कॉलर पकड़कर गाली-गलौज की और यह तक कह दिया कि चल, तेरी वकालत थाने में निकालता हूं।
अधिवक्ता का आरोप है कि इस व्यवहार से उनकी सामाजिक और पेशेवर गरिमा को ठेस पहुंची है। कन्हैया चौहान का यह आवेदन अभिभाषक संघ को सौंपा गया, जिसकी छायाप्रति पुलिस आयुक्त कार्यालय को भी भेजी गई है।
आवेदन सामने आते ही अभिभाषक संघ में रोष फैल गया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि इस मामले में शीघ्र और ठोस वैधानिक कार्रवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
आज पुलिस आयुक्त से मुलाकात
मामले की गंभीरता को देखते हुए आज अभिभाषक संघ का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेगा।वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई है।
सूचना पर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे। वहां मौजूद सभी लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।पुलिस के अनुसार, थाने में सभी पक्षों से पूछताछ की गई और स्थिति स्पष्ट होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
पुलिस का दावा है कि किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया गया, हालांकि लगाए गए आरोपों की विभागीय स्तर पर जानकारी ली जा रही है। अब यह मामला पुलिस और अधिवक्ता वर्ग के बीच टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। सभी की निगाहें आज होने वाली पुलिस आयुक्त से मुलाकात और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!