खबर
Top News

विधायक पर अवैध वसूली के आरोप: व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन; 24 घंटे में FIR की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
विधायक पर अवैध वसूली के आरोप

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सैलाना क्षेत्र से विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ बिल्डिंग मटेरियल और डंपर संचालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर तथा एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।

अवैध वसूली के लगाए आरोप
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विधायक पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली कर रहे हैं और 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

प्रति वाहन 50 हजार रुपए मांगने का आरोप
व्यापारी प्रतिनिधि चेतन टांक के अनुसार, विधायक द्वारा क्षेत्र में संचालित डंपर और बिल्डिंग मटेरियल वाहनों से कथित रूप से अवैध राशि की मांग की जाती है। व्यापारियों का आरोप है कि उनसे प्रति वाहन सालाना 50 हजार रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा है।

उनका कहना है कि पैसे नहीं देने पर वाहनों को रोककर कार्रवाई की धमकी दी जाती है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो वे करीब 500 वाहन कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

झूठे प्रकरण और धमकी के आरोप
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिवगढ़, बाजना, सैलाना और रतलाम क्षेत्र में खदानों से मुरम, गिट्टी और रेत का परिवहन करने वाले वाहनों को विधायक द्वारा रोका जाता है। उनका दावा है कि निर्धारित राशि नहीं देने पर वाहन जब्त कराने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है।

व्यापारियों के अनुसार 1 जून की रात एक खाली वाहन को रोककर उसके चालक पर दबाव बनाया गया तथा कथित रूप से जान से मारने की धमकी देकर वीडियो बनवाने की कोशिश की गई।

वॉयस रिकॉर्डिंग होने का दावा
खनन कारोबारियों का कहना है कि 10 मई को एक डंपर को रोककर कथित रूप से अनुचित राशि मांगी गई थी। व्यापारियों ने दावा किया कि इस मामले में एक मध्यस्थ द्वारा पैसे मांगने की वॉयस रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इसके अलावा 1 जून और 21 जून को भी वाहनों को रोककर अवैध वसूली की कोशिश किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

विधायक ने आरोपों को बताया निराधार
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "कुछ लोग बिना रॉयल्टी के अवैध खनन और परिवहन कर रहे हैं। मैं गलत कामों के खिलाफ कार्रवाई की बात करता हूं। यदि किसी के पास मेरे खिलाफ कोई वॉयस रिकॉर्डिंग या सबूत है तो उसे तत्काल संबंधित एजेंसियों को देना चाहिए था।"

प्रशासन ने शुरू की जांच
एसडीएम तरुण जैन ने बताया कि व्यापारियों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है। ज्ञापन में लगाए गए आरोपों और मांगों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!