हेरफेर कर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप: भू-माफिया के चंगुल में प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर; सैकड़ों भक्तों ने कलेक्टर दफ्तर पर डाला डेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र स्थित रंगवासा के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर को बचाने के लिए आज सैकड़ों की संख्या में भक्त और मंदिर समर्थक कड़ाके की धूप से देर रात तक कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर की ज़मीन और वहां तक जाने वाले मुख्य रास्ते को धन बल से नखराली ढाणी के मालिक संजय अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से हड़पा जा रहा है।
समर्थकों का सीधा आरोप है कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों और पटवारियों ने मिलीभगत कर सरकारी ज़मीन को निजी खसरे में दर्ज कर दिया है, जिसके चलते मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि पाटीदार और बाबा भूतनाथ मंडली के युवाओं ने दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि खसरा नंबर 682, जो कि शासकीय तालाब की पाल है, वहां वर्षों से बाबा का मंदिर स्थित है।
आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संजय अग्रवाल के साथ साठ-गांठ कर खसरा नंबर 682 को दरकिनार कर, मंदिर को वर्ष 2025 में मनमाने तरीके से खसरा नंबर 654-2/3 में दर्ज करवा दिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वर्ष 2006 के टीएनसीपी रिकॉर्ड में संजय अग्रवाल की भूमि पर मंदिर का कोई उल्लेख नहीं था, लेकिन अब सांठ-गांठ कर इसे निजी संपत्ति का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
समर्थकों का यह भी कहना है कि 1925 से लेकर 1958-59 तक जो भूमि सरकारी थी, उसकी 1991-92 में अवैध तरीके से रजिस्ट्री कैसे हो गई, यह बड़ा सवाल है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंची प्रशासनिक टीम और तहसीलदार ने मामले की जांच का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन आक्रोशित युवाओं ने साफ कर दिया कि वे बीते दो वर्षों से केवल कोरे आश्वासन ही सुन रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक मंदिर जाने का रास्ता नहीं खुलता, पुराने ट्रस्ट को भंग कर जाँच नहीं होती और शासकीय भूमि को पुनः सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाता, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
मौके पर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और टीआई सतीश पटेल के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन समर्थक अपनी मांगों पर अड़े रहे।
इसी बीच देर रात वहां से गुजर रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जब भारी भीड़ और धार्मिक स्थल के समर्थन में तख्तियां देखीं, तो वे रुक गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों को देखा, जिसमें राजस्व विभाग की कथित बेईमानी और मंदिर को निजी संपत्ति घोषित करने की कोशिशों के सबूत दिए गए।
महापौर ने इसे न्यायिक लड़ाई करार देते हुए कहा कि केवल धरने से समाधान नहीं होगा। उन्होंने मौके से ही कलेक्टर शिवम वर्मा को फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
फिलहाल, राऊ के भक्त इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए देर रात तक कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर डटे रहे, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!