खबर
Top News

सतत जनसम्पर्क से होता है सभी समस्याओं का समाधान: आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 10 को दी विकास कार्यों की सौगात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 फ़रवरी 2026, 6:54 pm
शेयर करें:
सतत जनसम्पर्क से होता है सभी समस्याओं का समाधान

7 स्थानों पर किया जनसंवाद, विकास कार्यों में लेटलतीफी को लेकर अधिकारियों को दी चेतावनी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कल विधानसभा 1 के वार्ड 10 का दौरा करते हुए वार्ड को 3 करोड़ के नौ विकास कार्यों की सौगात दी और सात स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही और लेटलतीफी के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि वह एक महीने बाद फिर से वार्ड का दौरा करेंगे और उस दौरान विकास कार्यों को लेकर किसी तरह की शिकायत मिली तो जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त एक्शन लेंगे।

जनसंवाद के दौरान वाल्मिकी नगर में आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं यहां चौथी बार आ रहे हूं। पहली बार जब जनसंपर्क के दौरान आया था तब आपने धर्मशाला की बात की थी। धर्मशाला का काम दो महीने में शुरू हो जाएगा। दूसरी बार आपने सड़क और संस्कार भवन की मांग की थी।

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सड़क और ड्रेनेज का भूमिपूजन हो चुका है और संस्कार भवन का कार्य भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। भाजपा ‹सबका साथ सबका विकास› की बात कहती है और धरातल पर इस बात का असर दिखाई भी दे रहा है।

उत्कृष्ट कार्य करने पर सफाई मित्र पिंकी का सम्मान: उन्होंने कहा कि विधायक हर घर की समस्या हल नहीं कर सकता है, लेकिन यदि कार्यकर्ता सक्रिय है तो उस क्षेत्र की सभी तरह की समस्या शीघ्र हल हो जाती है। सतत जनसंपर्क से ही सभी समस्याओं का समाधान होता है।

सभी को स्वच्छ पेयजल मिले इसलिए सभी वार्डों को 6-6 लाख रुपये बोरिंग के लिए दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंवाद के दौरान लोगों ने बहुत अच्छे सुझाव भी दिए हैं। लोग अब स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाने की बात कह रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोड चौड़ी होने से आवागमन में सुविधा होगी।

समस्या बताने के साथ सुझाव भी
जनसंवाद के तहत वाल्मीकि नगर, सत्यसाईं बाग, डबगर मोहल्ला में भैरव बाबा मंदिर पर, डबगर मोहल्ला में चौक पर, बाणगंगा मेन रोड पर, धोबी मोहल्ला और बाणगंगा गली नंबर 3 में क्षेत्रवासियों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सभी तरह की समस्याओं के समाधान के लिए टीम जनसंवाद कार्यक्रम में साथ में चल रहे नगर निगम, विद्युत विभाग, पुलिस बल के अधिकारियों से विचार विमर्श किया और किसी भी तरह की समस्या का समाधान निश्चित समयावधि में करने के निर्देश दिए।

यह भी सुनिश्चित किया गया कि लोगों को स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता रहे। इस दौरान कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी बताईं। वार्ड में पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता ऋषभ संतोष सिंह गौर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं पुलिस बल मौजूद था।

संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

2 minutes ago
शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Top News

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

17 minutes ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

22 minutes ago
पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

25 minutes ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

32 minutes ago
एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

39 minutes ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

about 1 hour ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

about 1 hour ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 2 hours ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 2 hours ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 2 hours ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 2 hours ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 3 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 17 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!