तीन दिन बाद फिर गूंजा ‘हर-हर महादेव’केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू: भूस्खलन से हो रही बाधित; बाबा केदार के धाम फिर रवाना हुआ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर शिवभक्तों का जत्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
तीन दिनों तक लगातार मूसलधार बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा शुक्रवार 31 जुलाई को एक बार फिर शुरू हो गई। सुबह करीब आठ बजे प्रशासन द्वारा यात्रा की अनुमति मिलते ही “हर-हर महादेव’ और “जय बाबा केदार’ के जयघोषों से पूरी केदारघाटी गूंज उठी।
सोनप्रयाग में तीन दिनों से यात्रा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के चेहरों पर राहत और उत्साह साफ दिखाई दिया। पहले चरण में करीब 800 श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।
हालांकि यात्रा पुनः शुरू होने के बावजूद खतरा पूरी तरह टला नहीं है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर अभी भी भूस्खलन से आया मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राजमार्गों पर जेसीबी मशीनें और संबंधित विभागों की टीमें लगातार मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में जुटी हैं।
प्रशासन प्रत्येक यात्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम और मार्ग की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है। बीते दिन लगातार हो रही भारी बारिश और पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन के चलते प्रशासन ने एहतियातन पूरे दिन यात्रा स्थगित रखी थी।
श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग समेत अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया, जहां पुलिस, प्रशासन, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पूरी व्यवस्था संभाली। शुक्रवार सुबह मौसम में आंशिक सुधार और मार्ग की समीक्षा के बाद यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से आगे भेजा गया।
इधर, रुद्रप्रयाग मुख्यालय में अलकनंदा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और हालात तेजी से गंभीर होते जा रहे हैं। नदी का पानी अब तटीय क्षेत्रों में स्थित आवासीय मकानों तक पहुंच चुका है।
कई परिवारों ने संभावित खतरे को देखते हुए अपने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। बेलनी क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर तक भी नदी का पानी पहुंच गया है। मंदिर और आसपास के घरों से स्थानीय लोग आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं वाल्मीकि बस्ती को जोड़ने वाला पुल तेज बहाव में पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों का संपर्क प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलकनंदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी का उफान भयावह होता जा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।
संबंधित समाचार

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!