नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज: दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अग्रसेन चौराहे के नजदीक स्थित पहचान नशामुक्ति केंद्र में मरीज की मौत के बाद मची अफरा-तफरी का एक और वीडियो सामने आया है। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में केंद्र में भर्ती मरीज दरवाजा तोड़कर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जिस तरह लोग एक के बाद एक बाहर आते नजर आ रहे हैं, उससे घटना के दौरान बने हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद पहले भी कई वीडियो सामने आए थे, जिनमें मरीज केंद्र की दीवार और तारों की फेंसिंग पार कर भागते दिखाई दिए थे।
दरअसल, 31 अक्टूबर को रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पहचान नशामुक्ति केंद्र में 23 वर्षीय सचिंद्र लोधी की मौत हो गई थी। वह करीब एक महीने से केंद्र में भर्ती था। शनिवार सुबह वह नहाने के लिए वॉशरूम में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सुरक्षा गार्ड को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर वह अंदर फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर फैलते ही केंद्र में मची भगदड़
युवक की मौत की जानकारी मिलते ही केंद्र में भर्ती अन्य मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मरीज बाहर निकलने लगे। मुख्य दरवाजे पर ताला होने के कारण कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जबकि कई मरीज दीवार और तारों की फेंसिंग पार करके बाहर निकल गए। कुछ लोग अपना सामान लेकर सड़क की तरफ भागते भी नजर आए। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।
घटना के बाद शुरुआती जानकारी में 70 से अधिक मरीजों के भागने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर की जांच में करीब 50 मरीजों के बाहर निकलने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू की थी।
सुबह जमा किए थे 6 हजार रुपए, फिर मिली मौत की खबर
मृतक सचिंद्र के जीजा केशव लोधी ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों के मुताबिक, सचिंद्र को करीब एक महीने पहले नशामुक्ति के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था। घटना वाले दिन सुबह ही परिवार ने केंद्र में 6 हजार रुपए ऑनलाइन जमा किए थे। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें फोन कर सचिंद्र की मौत की जानकारी दी गई।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि केंद्र में उन्हें सचिंद्र से मिलने नहीं दिया जाता था और पहले केवल वीडियो कॉल के माध्यम से ही उसकी स्थिति दिखाई गई थी। अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार ने केंद्र की व्यवस्था और मरीज की देखरेख पर सवाल उठाए थे।
अब नए वीडियो ने फिर खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद सामने आए लगातार वीडियो ने नशामुक्ति केंद्रों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर एक मरीज की मौत के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग केंद्र से बाहर कैसे निकल गए? मुख्य दरवाजे पर ताला होने के बावजूद मरीजों ने उसे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कैसे की? केंद्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के क्या इंतजाम थे?
रावजी बाजार पुलिस ने युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। केंद्र के सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए मांगे गए थे। अब सामने आए नए वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को फिर चर्चा में ला दिया है।
संबंधित समाचार

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

नामांकन के बाद हरदीप पुरी की खामोशी:कांग्रेस ने उठाए सवाल

ब्रिज के नीचे खड़ा था युवक पुलिस वाहन देख भागा तो गिर पड़ा:जेब से मिली 12.16 ग्राम ब्राउन शुगर

वीडियो देखिये, चौराहे पर गाड़ियों की एजेंटी बनी विवाद की जड़:रोजाना होती है वसूली को लेकर कहासुनी और मारपीट; जाम में फंसते हैं राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!