वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा: ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धामनोद।
धार जिले में धरमपुरी-मांडू मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तारापुर के पास गिट्टी खदान के नजदीक तेज रफ्तार मारुति ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक MP 09 DB 0153 धरमपुरी से मांडू की ओर जा रही थी। इसी दौरान तारापुर के आगे गिट्टी खदान के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसमें सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
तीनों मृतक मांडू के रहने वाले
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विक्की पिता दिनेश, भुरेसिंह पिता बाबू और गौतम पिता सुखराम के रूप में हुई है। तीनों मांडू के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को कार से बाहर निकालकर धरमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया।
एक घायल की हालत गंभीर, इंदौर भेजा
दुर्घटना में गोलू पिता करण (18), निवासी मांडू और पप्पू पिता सेनसिंह (30), निवासी मांडू घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज धाकड़ ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पप्पू की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।
परिजनों तक पहुंची हादसे की सूचना
घायल गोलू के भाई लक्ष्मण वास्केल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तारापुर से आगे गिट्टी खदान के पास उनके भाई की ईको कार का एक्सीडेंट हो गया है। कार में सवार लोग मांडू से तारापुर की ओर जा रहे थे।
धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी के मुताबिक, तारापुर-मांडू रोड पर गिट्टी खदान के पास ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो घायलों को धामनोद अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!