बिलाल की गिरफ्तारी के बाद भाई गुजरात से हिरासत में, परिवार फरार: देवास से उठी आतंक की आग; इंदौर तक पहुंची जांच की आंच
KHULASA FIRST
संवाददाता

मालवा में पुराने और नए संपर्क की पड़ताल में जुटी एजेंसियां
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/देवास।
मालवा फिर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच के केंद्र में है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के आरोप में देवास के वारसी नगर निवासी 18 वर्षीय बिलाल दुर्रानी उर्फ अबू दुजाना की गिरफ्तारी के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
कल उसके बड़े भाई मोहम्मद दुर्रानी को गुजरात के एक मदरसे से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जांच एजेंसियों को आशंका है कि दोनों भाइयों के बीच संपर्कों की ऐसी कड़ियां हो सकती हैं, जो पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में अहम साबित हों।
घर पर ताला लगा
गुजरात एटीएस की कार्रवाई के बाद बिलाल का परिवार देवास स्थित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। वहीं इंदौर और देवास पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर बिलाल के पिछले कुछ वर्षों के संपर्क, आवाजाही, डिजिटल गतिविधियों और मालवा क्षेत्र से जुड़े संभावित लिंक खंगाल रही है।
हालांकि, अब तक इंदौर से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।
एक साथ आठ गिरफ्तारियां, पूरे नेटवर्क की तलाश
गुजरात एटीएस ने शुक्रवार को एक साथ आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया। जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में देवास का बिलाल दुर्रानी भी शामिल है।
अन्य गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर निवासी अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30) और मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू आया (22) शामिल हैं।
इसके अलावा जकारिया दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ जकारिया पालनपुरी (21), मुफ्ती फौजान इस्माइल दाउवा (40) तथा मोहम्मद अमीन शेरा (21) को पाटन जिले के सिद्धपुर स्थित जामिया अबुल हसन मदरसे से गिरफ्तार किया गया।
वहीं मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ अबू उनैसा (22) को नवसारी जिले के चिखली क्षेत्र स्थित जामिया रहमानिया मदरसे से पकड़ा गया। जांच एजेंसियां इन सभी के बीच संपर्क, डिजिटल कम्युनिकेशन और कथित नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।
पड़ोसियों को नहीं था अंदाजा
वारसी नगर के लोगों का कहना है कि बिलाल सामान्य युवक की तरह रहता था, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद सतर्क था।
पड़ोसियों के मुताबिक उसने कभी सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल पर बात नहीं की और न ही किसी को अपने कामकाज या संपर्कों के बारे में जानकारी दी।
गुजरात एटीएस की कार्रवाई के बाद ही मोहल्ले के लोगों को उसके कथित आतंकी संबंधों की जानकारी मिली। परिवार के अचानक घर छोड़ने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
18 साल बाद फिर सुर्खियों में देवास
देवास का नाम पहली बार किसी आतंकी जांच में नहीं आया है। वर्ष 2008 में प्रतिबंधित संगठन सिमी के तत्कालीन प्रमुख सफदर नागौरी समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद देवास राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।
उस कार्रवाई में इंदौर और मालवा क्षेत्र के कई पहलुओं की भी जांच हुई थी। अब करीब 18 वर्ष बाद फिर देवास से सामने आए इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और पुराने नेटवर्क की भी समीक्षा की जा रही है।
भाई से पूछताछ, नए खुलासों की उम्मीद
बिलाल के बड़े भाई मोहम्मद दुर्रानी को गुजरात के एक मदरसे से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या दोनों भाइयों के बीच किसी प्रकार का समन्वय था और क्या बड़े भाई की भूमिका भी इस कथित नेटवर्क में रही है। उसके बयान के आधार पर कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
मोबाइल लोकेशन समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसियां इंदौर और देवास पुलिस के साथ मिलकर बिलाल की मोबाइल लोकेशन, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और यात्रा रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में उसकी इंदौर या मालवा के अन्य जिलों में किन लोगों से मुलाकात हुई और क्या यहां कोई संपर्क विकसित हुआ था। इसी वजह से इंदौर भी जांच के दायरे में है।
सिमी के लोग अंडरग्राउंड होकर दूसरे संगठनों से जुड़े: विजयवर्गीय
गुजरात एटीएस द्वारा देवास से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में एक संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देवास और खंडवा लंबे समय से प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) की गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहे हैं।
देवास और खंडवा पहले से ही संवेदनशील...
कल पत्रकारों से बातचीत में विजयवर्गीय ने कहा कि देवास और खंडवा पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं। जब सिमी पर प्रतिबंध लगा तो उससे जुड़े कई लोग अंडरग्राउंड हो गए और बाद में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ गए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!